By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘रूस के साथ अपने मजबूत संबंधों का इस्तेमाल करके यूक्रेन युद्ध रुकवाए भारत’, अमेरिका की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > विदेश > ‘रूस के साथ अपने मजबूत संबंधों का इस्तेमाल करके यूक्रेन युद्ध रुकवाए भारत’, अमेरिका की अपील
विदेश

‘रूस के साथ अपने मजबूत संबंधों का इस्तेमाल करके यूक्रेन युद्ध रुकवाए भारत’, अमेरिका की अपील

Last updated: 2024/07/16 at 2:57 PM
Share
2 Min Read
‘रूस के साथ अपने मजबूत संबंधों का इस्तेमाल करके यूक्रेन युद्ध रुकवाए भारत’, अमेरिका की अपील
SHARE

वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने भारत से अपील की है कि वह रूस के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों का इस्तेमाल करे और राष्ट्रपति पुतिन को कहे कि वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोक दें। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ये अपील की। मैथ्यू मिलर ने कहा कि 'भारत के रूस के साथ पुराने और मजबूत संबंध रहे हैं और ये सभी को पता हैं। हम चाहेंगे कि भारत, रूस के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति पुतिन से अपील करें कि वह यूक्रेन के खिलाफ जारी अवैध युद्ध को रोक दें और शांति स्थापित करें।' मिलर ने कहा कि 'भारत पुतिन से कहे कि वह यूएन चार्टर का सम्मान करें और साथ ही यूक्रेन की क्षेत्रीय संप्रभुता को भी सम्मान करें। भारत हमारा भी अहम सहयोगी है, ऐसे में हम चाहेंगे कि भारत रूस को समझाने की कोशिश करे।' अमेरिकी विदेश विभाग का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का दौरा किया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के रूस दौरे की आलोचना की थी और कहा था कि इससे शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगेगा। अमेरिका ने भी भारत के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच साल 2030 तक सालाना व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। रूस दौरे पर पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित भी किया गया था। पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी भावी पीढ़ियों के लिए शांति स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान से कोई हल नहीं निकल सकता और बातचीत से ही कोई समाधान निकलने की उम्मीद है। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

July 16, 2024 July 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोशिशें लाई रंग, छत्तीसगढ़ में मलेरिया के टूटे डंक कोशिशें लाई रंग, छत्तीसगढ़ में मलेरिया के टूटे डंक
Next Article कनाडा में खालिस्तानियों को खुली छूट, अब बच्चों से लगवा रहे हैं भारत विरोधी नारे कनाडा में खालिस्तानियों को खुली छूट, अब बच्चों से लगवा रहे हैं भारत विरोधी नारे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय पोषण माह 2025: छत्तीसगढ़ में हेल्थ कैंप, पोषण पंचायत और मिलेट्स के प्रयोग से स्वस्थ होंगी महिलाएं एवं बच्चे…
राष्ट्रीय पोषण माह 2025: छत्तीसगढ़ में हेल्थ कैंप, पोषण पंचायत और मिलेट्स के प्रयोग से स्वस्थ होंगी महिलाएं एवं बच्चे…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बने रायगढ़ जिले के प्रदीप साहू….
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बने रायगढ़ जिले के प्रदीप साहू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अमृत सरोवर बना महिला सशक्तिकरण का माध्यम…
अमृत सरोवर बना महिला सशक्तिकरण का माध्यम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनकल्याणकारी निर्णयों से वनवासियों की आय में हो रही बढ़ोत्तरी: वन मंत्री केदार कश्यप…
जनकल्याणकारी निर्णयों से वनवासियों की आय में हो रही बढ़ोत्तरी: वन मंत्री केदार कश्यप…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?