By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-जगदलपुर की महापौर चौपाल में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, जनता के बीच जाकर नगर सरकार सुन रही समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-जगदलपुर की महापौर चौपाल में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, जनता के बीच जाकर नगर सरकार सुन रही समस्याएं
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-जगदलपुर की महापौर चौपाल में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, जनता के बीच जाकर नगर सरकार सुन रही समस्याएं

Last updated: 2024/07/17 at 2:15 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-जगदलपुर की महापौर चौपाल में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, जनता के बीच जाकर नगर सरकार सुन रही समस्याएं
SHARE

जगदलपुर.

जगदलपुर में नगर निगम के द्वारा जन समस्याओं के मौके पर तत्काल निवारण के लिये वार्ड वार महापौर चौपाल लगाने के लिए अभियान आरंभ किया गया है। मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन विजय वार्ड क्र. दो में महापौर चौपाल का आयोजन श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आये लोगों से चर्चा की उनकी समस्याओं से अवगत हुए और महापौर चौपाल के माध्यम से जन समस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों को कहा। देव ने महापौर चौपाल अभियान की सराहना भी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने कहा कि महापौर चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य निगम प्रशासन के द्वारा प्रारंभ किया गया है। वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है और जनता से सीधे संवाद का माध्यम है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना महत्वपूर्ण कार्य है। नगर निगम की वर्तमान सरकार संवेदनशील है, महापौर चौपाल में जनता की जो समस्यायें आ रही है, उसका उपयुक्त समाधान किया जाए। देव ने कहा कि जगदलपुर शहर विकास को लेकर किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी, हम सब मिलकर चौमुखी विकास कार्य करेंगे, जनता के द्वारा चुनी गई सरकार जनता के बीच जाएं। महापौर चौपाल के लिए महापौर की पूरी टीम साधुवाद एवं बधाई की पात्र है। महापौर सफीरा साहू एवं जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे है, महापौर चौपाल में लोगों के सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं, जिनका समाधान भी तत्काल रूप से चौपाल में किया जा रहा है।

महापौर चौपाल में वार्ड में शिविर के माध्यम से लोगों को मूलभूत सुविधा देने को लेकर चौपाल लगाया जा रहा है। चौपाल प्रतिदिन वार्डवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लगाया जा रहा है। महापौर चौपाल शहर के 48 वार्डो में लगाया जाएगा, वार्डों में लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास संबंधी समस्या ,राशन कार्ड संबंधी , पेयजल, वार्ड की साफ सफाई ,वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य पेंशन योजना ,एवं अन्य नगर निगम के कार्य वार्डों में सड़क, नाली,पुलिया अन्य कार्यों का निराकरण चौपाल के माध्यम से किया जाएगा।

You Might Also Like

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम: दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक पूर्ण, 97% कार्य सम्पन्न….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव दीक्षारंभ समारोह और विभाजन विभीषिका दिवस में होंगे शामिल, अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण….

राज्यपाल डेका ने वनवासी विकास समिति को दी एम्बुलेंस के लिए आर्थिक सहायता….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा…

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

July 17, 2024 July 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  दिल्ली में सनसनीखेज वारदात युवक को चाकू से गोदकर मार डाला  दिल्ली में सनसनीखेज वारदात युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
Next Article स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने अहलूवालिया को दिया 581 करोड़ का ठेका स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने अहलूवालिया को दिया 581 करोड़ का ठेका
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम: दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक पूर्ण, 97% कार्य सम्पन्न….
बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम: दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक पूर्ण, 97% कार्य सम्पन्न….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल डेका ने वनवासी विकास समिति को दी एम्बुलेंस के लिए आर्थिक सहायता….
राज्यपाल डेका ने वनवासी विकास समिति को दी एम्बुलेंस के लिए आर्थिक सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव दीक्षारंभ समारोह और विभाजन विभीषिका दिवस में होंगे शामिल, अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव दीक्षारंभ समारोह और विभाजन विभीषिका दिवस में होंगे शामिल, अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?