By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घंघरी स्थित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय सहित निर्माणधीन प्रयास विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > घंघरी स्थित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय सहित निर्माणधीन प्रयास विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़राज्य

घंघरी स्थित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय सहित निर्माणधीन प्रयास विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Last updated: 2024/07/24 at 11:50 PM
Share
3 Min Read
घंघरी स्थित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय सहित निर्माणधीन प्रयास विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
SHARE

रायपुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने बुधवार को घंघरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां घंघरी में वर्तमान में एक ही परिसर में एकलव्य आवासीय विद्यालय सीतापुर, बतौली और लुण्ड्रा संचालित हैं जिसमें आवासीय व्यवस्था हेतु अलग-अलग कन्या एवं बालक छात्रावास निर्धारित हैं। कलेक्टर भोसकर ने दोनों भवनों का निरीक्षण किया और बच्चों की रहने, भोजन और शौचालय की सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने सबसे पहले छात्र छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर मुख्यधारा से जोड़ने और अच्छे भविष्य के अवसर देने की मंशा से शासन द्वारा एकलव्य स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, इसका लाभ बच्चों को मिले। उन्होंने अनुपस्थित बच्चों को स्कूल और छात्रावास भेजने हेतु परिजनों से  संपर्क करने के निर्देश आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डीपी नागेश को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। हर माह बच्चों की उपस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी तरह उन्होंने छात्रावास में बच्चों के भोजन और शौचालयों में स्वच्छता का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर भोसकर ने बच्चों से सीधे बात करते हुए उनकी जरूरतों को जाना। बच्चों ने खुलकर बात करते हुए कंप्यूटर लैब की मांग कलेक्टर से की, जिसपर कलेक्टर ने तत्काल सहायक आयुक्त को निर्देशित करते हुए 15 दिन में लैब शुरू करने आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समय समय पर बच्चों के हेल्थ चेकअप की भी जानकारी ली।

Contents
15 अगस्त से पूर्व प्रयास आवासीय विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्ट करें पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था –

15 अगस्त से पूर्व प्रयास आवासीय विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्ट करें

प्रयास आवासीय विद्यालय, अंबिकापुर हेतु निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त से पूर्व प्रयास आवासीय विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्ट करें। भवन का फिनिशिंग कार्य जारी है। कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी वीके बेदिया को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित कार्यों को अगले दस दिनों में युद्ध स्तर पर पूर्ण करें, आवश्यकता हो तो लेबर बढ़ाएं। उन्होंने सहायक आयुक्त नागेश को छात्र-छात्राओं को शिफ्ट करने की तैयारी करने के निर्देश दिए। वर्तमान में प्रयास विद्यालय कन्या परिसर स्थित भवन में संचालित है।

पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था –


निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा कन्या और बालक आवासीय विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के लिए रहने, शिक्षण और भोजन की व्यवस्था देखी। कलेक्टर भोसकर ने शिक्षण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौजूद ईई पीडब्ल्यूडी को दोनों विद्यालयों के लिए संयुक्त किचन एवं डाइनिंग हॉल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए जिससे बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसी तरह उन्होंने बच्चों के रहने और स्वच्छता की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम…..

प्रदेश में पहली बार दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान….

कोल्ड्रिफ सीरप कांड में तमिलनाडु सरकार पर सवाल, SIT जांच पर पड़ा असर

लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए गोवर्धन पर्व : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

MP के किसानों के लिए राहत भरी खबर: दिवाली के बाद सोयाबीन की खरीदी भावांतर योजना के तहत होगी

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शैक्षणिक संस्थानों में जनमन पत्रिका का किया गया वितरण शैक्षणिक संस्थानों में जनमन पत्रिका का किया गया वितरण
Next Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 जुलाई 2024) राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 जुलाई 2024)
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम…..
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में पहली बार दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया  स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान….
प्रदेश में पहली बार दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोल्ड्रिफ सीरप कांड में तमिलनाडु सरकार पर सवाल, SIT जांच पर पड़ा असर
कोल्ड्रिफ सीरप कांड में तमिलनाडु सरकार पर सवाल, SIT जांच पर पड़ा असर
मध्यप्रदेश राज्य
लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए गोवर्धन पर्व : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए गोवर्धन पर्व : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
मध्यप्रदेश राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?