By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ड्रेसिंग रूम लौटते समय कंधों पर बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के कप्तान का मैदान पर दर्दनाक पल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > खेल > ड्रेसिंग रूम लौटते समय कंधों पर बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के कप्तान का मैदान पर दर्दनाक पल
खेल

ड्रेसिंग रूम लौटते समय कंधों पर बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के कप्तान का मैदान पर दर्दनाक पल

Last updated: 2024/08/12 at 11:08 AM
Share
2 Min Read
ड्रेसिंग रूम लौटते समय कंधों पर बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के कप्तान का मैदान पर दर्दनाक पल
SHARE

सोशल मीडिया पर बेन स्टोक्स की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये वो तस्वीरें हैं, जिनसे इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। वह मैदान से कंधों के सहारे ड्रेसिंग रूम लौटते दिख रहे हैं तो कुछ तस्वीरों में बैसाखी के सहारे नजर आ रहे हैं। दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को द हंड्रेड घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते समय चोट लग गई। उन्हें सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। स्टोक्स को यह चोट उस वक्त लगी है, जब इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है।

33 वर्षीय स्टोक्स ने ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ सुपरचार्जर्स के 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय विकेटों के बीच दौड़ते समय अपनी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस किया। नॉन-स्ट्राइकर छोर से तेजी से एक रन पूरा करते समय स्टोक्स ने बाईं हैमस्ट्रिंग को पकड़ कर मैदान पर पर लेट गए। स्टोक्स दो रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए और उनकी जगह इंग्लैंड के साथी हैरी ब्रूक मैदान पर आए। मैच के बाद भी वह बैसाखी के सहारे चल रहे थे और उसी हाल में फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए।

उनकी चोट कितनी गंभीर है इसका तो पता नहीं चला, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जरूर इस वक्त परेशान होगा। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 के पॉइंट्स टेबल में वह छठे नंबर पर है और उसे अगर फाइनल में पहुंचना है तो इस घरेलू सीरीज को एकतरफा जीतना होगा। ऐसे में उसके कप्तान का इस तरह से चोटिल होना बड़ा झटका साबित हो सकता है। खैर, इंग्लैंड अपनी टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त को ओल्ड ट्रैफर्ड में श्रीलंका के खिलाफ करेगा। दूसर मैच लॉर्ड्स में 29 अगस्त से होगा, जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 6 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा।

You Might Also Like

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

August 12, 2024 August 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय रायपुर, डिप्टी सीएम साव बिलासपुर तो विजय शर्मा बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण, देखिए अन्य मंत्री व सांसद कहा करेंगे फहराएंगे झंडा स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय रायपुर, डिप्टी सीएम साव बिलासपुर तो विजय शर्मा बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण, देखिए अन्य मंत्री व सांसद कहा करेंगे फहराएंगे झंडा
Next Article श्री विश्वकर्मा महापंचायत की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, प्रदेशभर के पदाधिकारी रहे मौजूद
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान जल महोत्सव का होगा आयोजन: मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान जल महोत्सव का होगा आयोजन: मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने किया अम्बेडकर अस्पताल के प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण….
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने किया अम्बेडकर अस्पताल के प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके…
जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?