By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ के कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ के कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ के कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान

Last updated: 2024/08/14 at 1:45 PM
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की 6ठवीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग में शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण पर चर्चा हुई। बैठक मं् छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र की भी चर्चा हुई। जिओलाजिकल सर्वे आफ इंडिया में कटघोरा के लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लीथियम के बड़ा भंडार होने की पुष्टि हुई है।
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में उपस्थित रहने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि कटघोरा में शीघ्र ही शुरू होने वाली लीथियम की खदान देश की पहली लीथियम खदान होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लीथियम एक अहम धातु है जिससे राज्य और देश विकास की नई दिशा की तरफ अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि लीथियम खदान के शुरु हो जाने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा और विकसित भारत, 2047 के योगदान में छत्तीसगढ़ के लीथियम भंडार का बड़ा योगदान होगा।
 गौरतलब है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित बिहार, गुजरात, झारखण्ड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में स्थित 20 क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है।
इन 20 ब्लॉक्स में से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में लिथियम एंड आरईई ब्लॉक भी शामिल है। लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में जीएसआई द्वारा प्रारंभिक सर्वे में लगभग 10 पीपीएम से 2 हजार पीपीएम लिथियम कन्टेन्ट पाया गया है। ब्लॉक में रेयर अर्थ एलिमेंट की भी उपस्थिति पाई गई है। क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की आवश्यकता रिन्यूवेबल एनर्जी, रक्षा, कृषि, फार्मास्युटिकल, उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, परिवहन आदि में होती है। इस खनिज के मामलों में वर्तमान में देश आयात पर निर्भर है।  

You Might Also Like

राज्य में 166 महतारी सदन के निर्माण की मंजूरी, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले को मिली 3 सदनों के निर्माण की स्वीकृति….

प्रधानमंत्री आवास योजना से सुध्धू बैगा का सपना हुआ साकार, अब कच्चे से पक्के घर में सजेगी खुशियों की दुनिया….

नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने की सजा! जनअदालत लगाकर युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ जिले को मिली स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता: श्याम बिहारी जायसवाल….

जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी : विद्यार्थी, युवाओं और विभिन्न वर्ग के लोगों ने की सराहना….

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जोहार तिरंगा कार्यक्रम में कैलाश खेर ने दी शानदार प्रस्तुति, सुर से सुर मिलाने लगे लोग जोहार तिरंगा कार्यक्रम में कैलाश खेर ने दी शानदार प्रस्तुति, सुर से सुर मिलाने लगे लोग
Next Article छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ कमजोर, सरगुजा संभाग में आज बारिश के आसार छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ कमजोर, सरगुजा संभाग में आज बारिश के आसार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री आवास योजना से सुध्धू बैगा का सपना हुआ साकार, अब कच्चे से पक्के घर में सजेगी खुशियों की दुनिया….
प्रधानमंत्री आवास योजना से सुध्धू बैगा का सपना हुआ साकार, अब कच्चे से पक्के घर में सजेगी खुशियों की दुनिया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य में 166 महतारी सदन के निर्माण की मंजूरी, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले को मिली 3 सदनों के निर्माण की स्वीकृति….
राज्य में 166 महतारी सदन के निर्माण की मंजूरी, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले को मिली 3 सदनों के निर्माण की स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने की सजा! जनअदालत लगाकर युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने की सजा! जनअदालत लगाकर युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
छत्तीसगढ़ राज्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ जिले को मिली स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता: श्याम बिहारी जायसवाल….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ जिले को मिली स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता: श्याम बिहारी जायसवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?