By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कवायद शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कवायद शुरू
मध्यप्रदेशराज्य

मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कवायद शुरू

Last updated: 2024/08/18 at 11:45 AM
Share
6 Min Read
SHARE

भोपाल । भाजपा की शनिवार को दिल्ली में बड़ी बैठक हुई। बैठक में मप्र से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए। बैठक में संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चर्चा हुई।
मप्र में रक्षा बंधन के बाद भाजपा संगठन चुनाव की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। इसी संदर्भ में भाजपा हाईकमान ने दिल्ली में बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेे। दिल्ली बैठक के बाद 21 अगस्त को भोपाल में भी संगठन की बैठक बुलाई गई है। इसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों को सदस्यता संबंधी टारगेट सौंपे जाएंगे। इनके साथ ही सक्रिय सदस्य भी बनाए जाएंगे। बैठक में चुनाव की औपचारिक भी ऐलान होगा। सदस्यता अभियान के बाद बूथ समिति और मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के कारण भाजपा ने अपने संगठन चुनाव आगे बढ़ा दिए थे। पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने फरवरी 2020 में पार्टी की कमान संभाली थी। चुनाव से कार्यकाल बढ़ा दिया था। अब वीडी के उत्तराधिकारी की तलाश है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए भाजपा के करीब आधा दर्जन नेता कतार में लगे हैं। इनमें पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया प्रयासरत हैं। पहले आदिवासी वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चाएं थीं। लेकिन पहली बार केंद्र सरकार में दो आदिवासी सांसदों को मंत्री बनाए जाने के बाद यह संभावना कम ही है।
इस बात की भी संभावना है कि उन्हें इस पद पर रिपीट किया जाए। हालांकि, भाजपा में ऐसा पहले हुआ नहीं है कि लगातार दो टर्म किसी को अध्यक्ष बनाया गया हो। सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी और नरेंद्र सिंह ये तीन ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने दो बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली है, मगर उनके दो टर्म के बीच कुछ सालों का अंतर रहा है। वहीं जानकार कहते हैं कि ऐसी स्थिति में किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि भाजपा जातीय समीकरण का फॉर्मूला अप्लाय करती है तो केंद्रीय कैबिनेट में एससी-एसटी और ओबीसी चेहरे शामिल किए जा चुके हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर ओबीसी चेहरा है। विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी क्षत्रिय समुदाय से आने वाले नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपी गई है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण वर्ग से हो सकता है। यदि भाजपा जातीय समीकरण से इतर क्षेत्रीय समीकरण को तवज्जो देगी तो प्रदेश अध्यक्ष विंध्य क्षेत्र से किसी को बनाया जा सकता है। क्योंकि केंद्रीय कैबिनेट में इस क्षेत्र से किसी सांसद को मौका नहीं मिला है। वहीं, इन दोनों समीकरणों के इतर वोट बैंक को साधने की दृष्टि से किसी आदिवासी चेहरे को भी मौका मिल सकता है। एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि भाजपा में लंबे समय से किसी सांसद को ही अध्यक्ष बनने का मौका मिल रहा है। ऐसे में किसी सांसद को ये जिम्मेदारी मिल सकती है।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि अगर जातीय फॉर्मूले के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होती है तो पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिट बैठते हैं। वे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। दूसरी तरफ न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक के तौर पर उन्होंने अपनी संगठन क्षमता को साबित किया है। नरोत्तम मिश्रा खुद दावा करते हैं कि 1 जनवरी से 31 मई तक भाजपा की न्यू जॉइनिंग टोली की वजह से कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से करीब 4 लाख कार्यकर्ताओं ने भाजपा जॉइन की है। वहीं गोपाल भार्गव भी एक ऑप्शन हो सकते हैं। वे 9 बार के विधायक हैं। इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में भी जगह नहीं मिली। इस लिहाज से उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। मगर, भाजपा जिस तरह से संगठन में युवा चेहरों को तवज्जो दे रही है उस क्राइटेरिया में वे फिट नहीं बैठते। भले ही वे लंबे समय तक सत्ता में रहे, लेकिन संगठन में काम करने का उन्हें अनुभव नहीं है। इनके अलावा मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते पर भी दांव लगाया जा सकता है।  कुलस्ते भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। आदिवासी वर्ग से आते हैं। उन्हें इस बार कैबिनेट में भी शामिल नहीं किया गया है। वे भाजपा के एसटी मोर्चे की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्हें संगठन में काम करने का भी अनुभव है। हालांकि, भाजपा पहले ही आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दे चुकी है, लेकिन सांसद को पद देने के फॉर्मूले में वे फिट बैठते हैं।

You Might Also Like

सहकार भारती का प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन 23 अगस्त को….

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय अवास में 23 अगस्त को होगा पोला तिहार का भव्य आयोजन…

उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बेमेतरा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत….

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पारंपरिक तिहार पोला की दी बधाई….

August 18, 2024 August 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस देश में अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती से भड़का चीन, कहा- क्षेत्र में अस्थिरता होगी… इस देश में अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती से भड़का चीन, कहा- क्षेत्र में अस्थिरता होगी…
Next Article मालदीव ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, एक ही झटके में बदल गए मुइज्जू सरकार के सुर… मालदीव ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, एक ही झटके में बदल गए मुइज्जू सरकार के सुर…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सहकार भारती का प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन 23 अगस्त को….
सहकार भारती का प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन 23 अगस्त को….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय अवास में 23 अगस्त को होगा पोला तिहार का भव्य आयोजन…
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय अवास में 23 अगस्त को होगा पोला तिहार का भव्य आयोजन…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात….
उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बेमेतरा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत….
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बेमेतरा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?