By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-सुकमा में तूफानी बारिश से गिरे पेड़ और हुआ जलभराव, घंटों जाम होने से जनजीवन प्रभावित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-सुकमा में तूफानी बारिश से गिरे पेड़ और हुआ जलभराव, घंटों जाम होने से जनजीवन प्रभावित
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-सुकमा में तूफानी बारिश से गिरे पेड़ और हुआ जलभराव, घंटों जाम होने से जनजीवन प्रभावित

Last updated: 2024/09/10 at 2:26 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-सुकमा में तूफानी बारिश से गिरे पेड़ और हुआ जलभराव, घंटों जाम होने से जनजीवन प्रभावित
SHARE

सुकमा.

सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होता नजर आ रहा है। जहां चारों तरफ जलभराव की स्थिति नजर आ रही है। मुख्य मार्ग से लेकर तीन राज्यों से सुकमा जिले का कटाव हो चुका है। वहीं तेज आंधी की वजह से कहीं मकान के ऊपर पेड़ गिर गए तो कहीं सड़क के ऊपर पेड़ गिरने से कई घंटों तक लंबा जाम देखने को मिला।

सुकमा जिले के कोण्टा के पास एक मकान में विशाल पेड़ गिर गया। इस दौरान मकान में कुछ लोग भी मौजूद थे। जिनमें से एक युवक को हल्की चोट आई है। वहीं मकान और मकान में रखा सामान बर्बाद हो गया। हालांकि, इस घटना में परिवार बाल-बाल बच्च गया तो वही चिंगावरम के पास एक विशाल पेड़ सड़क के ऊपर गिरने की वजह से दंतेवाड़ा से सुकमा का आवागमन चार घंटे तक प्रभावित रहा। इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की दखल हुई। जवानों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। तब जाकर आवागमन दुरुस्त हुआ।
इधर सुकमा जिला प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ठिकानों में शिफ्ट करने में जुटा हुआ है। जिले भर में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में लाया गया। वहीं 10 सितंबर को भी जिले भर में स्कूलों के अवकाश की घोषणा जिला शिक्षा अधिकारी ने कर दी है। जिला प्रशासन ने कोण्टा और जिले भर के निचले इलाकों में बाढ़ की पूरी संभावना जताई है और लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। प्रशासन ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में जिले के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

जानिए जिले में कहां कैसी स्थिति
पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश से सुकमा जिले का ओडिशा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तीनों राज्यों से कटाव देखने को मिला है। सुकमा के झापरा पुल के ऊपर से पानी बहने की वजह से ओडिशा से सीधा आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं इंजरम ,एर्राबोर, दुब्बाटोटा के पास पानी भरने की वजह से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से भी जिले का कटाव देखने को मिला है। वही फिलहाल की स्थिति में अंदरूनी इलाकों की अगर बात की जाए तो 100 से अधिक गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। जिनका जिला मुख्यालय से सीधा कटाव है। इधर जाकर गुंडा मार्ग पर मुकर्रम पुल और मल्लबाग पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। कोटा के वार्ड क्रमांक 13 14 और 15 में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसको देखते हुए कोटा में राहत शिविर में प्रशासन के द्वारा लोगों की शिफ्टिंग का इंतजाम किया गया है। नगर पंचायत दोरनापाल में भी वार्ड क्रमांक 10 ,5 के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया जा सकता है।

You Might Also Like

हिड़मा की पूर्व गार्ड ने गृहमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी, अब दंतेश्वरी फाइटर्स का हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

September 10, 2024 September 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-बालोद में पूर्व मंत्री मो. अकबर समेत चार पर केस दर्ज, हेडमास्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप छत्तीसगढ़-बालोद में पूर्व मंत्री मो. अकबर समेत चार पर केस दर्ज, हेडमास्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Next Article राहुल गांधी को भी याद नहीं होगा कि कब बने थे कांग्रेस के सदस्य – अनुराग सिंहदेव राहुल गांधी को भी याद नहीं होगा कि कब बने थे कांग्रेस के सदस्य – अनुराग सिंहदेव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हिड़मा की पूर्व गार्ड ने गृहमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी, अब दंतेश्वरी फाइटर्स का हिस्सा
हिड़मा की पूर्व गार्ड ने गृहमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी, अब दंतेश्वरी फाइटर्स का हिस्सा
छत्तीसगढ़ राज्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?