By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजनीति में कदम रखने जा रही हैं ‘लेडी खली’ कविता दलाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > मनोरंजन > राजनीति में कदम रखने जा रही हैं ‘लेडी खली’ कविता दलाल
मनोरंजन

राजनीति में कदम रखने जा रही हैं ‘लेडी खली’ कविता दलाल

Last updated: 2024/09/12 at 4:33 PM
Share
3 Min Read
राजनीति में कदम रखने जा रही हैं ‘लेडी खली’ कविता दलाल
SHARE

पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लेने वाली कविता दलाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। WWE के रिंग में अपने दांव पेच दिखाने वाली 'लेडी खली' के नाम से मशहूर कविता अब राजनीति में अपना दमखम दिखाएंगी। वे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रेसलर विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने जहां विनेश को मैदान में उतारा है तो कविता पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दाव खेला है। इस तरह जुलाना सीट पर मुकाबला भी दिलचस्प हो गया है।

बायोपिक का हो चुका है एलान, प्रीति अग्रवाल होंगी निर्माता
कविता दलाल की कहानी इतनी दिलचस्प और संघर्षों से भरी है कि उनकी बायोपिक बनाने की भी तैयारी हो चुकी है। उनकी पहचान दुनिया में एक ऐसी शख्सियत के तौर पर होती है, जिन्होंने पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लिया और साबित किया कि भारतीय महिलाएं किसी भी मामले में कम नहीं हैं।  कविता देवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने से संबंधित अधिकार निर्माता प्रीति अग्रवाल ने खरीदे। 

कविता दलाल ने 'द ग्रेट खली' से लिया प्रशिक्षण
WWE की पूर्व रेसलर कविता जींद जिले की रहने वाली हैं। उनकी शादी बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव में हुई है। दुनियाभर में एक भारतीय रेसलर के तौर पर मशहूर द ग्रेट खली का भी खास रिश्ता रहा है। खली ने ही कविता देवी को WWE के लिए अपने मातहत प्रशिक्षण दिया था। कविता देवी WWE की खिलाड़ी बनने से पहले स्वतंत्र रूप से कविता और हार्ड केडी के नाम से रेसलिंग किया करती थीं।

भाई संजय दलाल की भूमिका
कविता देवी पर फिल्म बनाने के लिए प्रीति अग्रवाल ने निर्माता के तौर पर अब फिल्म निर्माता जीशान अहमद को भी बतौर निर्माता इस परियोजना में शामिल कर लिया है और अब दोनों निर्माता के रूप में साझेदारी में इस फिल्म का निर्माण करेंगे। कविता की बायोपिक में इस बात को खासतौर से दिखाया जाएगा कि कैसे कविता देवी के बड़े भाई संजय दलाल ने बचपन से ही कविता का साथ दिया और उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया, जिसके लिए आज कविता देवी दुनिया भर में जानी जाती हैं।

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

September 12, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गाजा में स्कूल और दो घरों पर इजराइली हमला….34 की मौत गाजा में स्कूल और दो घरों पर इजराइली हमला….34 की मौत
Next Article छत्तीसगढ़-गरियाबंद में फ्लोराइड युक्त पानी पर मांगा जवाब, हाईकोर्ट ने पीएचई विभाग से मांगा शपथ पत्र छत्तीसगढ़-गरियाबंद में फ्लोराइड युक्त पानी पर मांगा जवाब, हाईकोर्ट ने पीएचई विभाग से मांगा शपथ पत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?