By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > विदेश > रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की
विदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की

Last updated: 2024/09/13 at 8:00 AM
Share
3 Min Read
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  मोदी के नेतृत्व की सराहना की
SHARE

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक कद और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की सराहना की। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा, हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी गति पकड़ रही है, मजबूत हो रही है, जिसे लेकर हम खुश हैं। हम खुश हैं कि भारत एक राष्ट्र के रूप में मजबूत हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है। यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली है।
इस वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी के मॉस्को दौरे को याद करते हुए पुतिन ने कहा कि वह ऐतिहासिक यात्रा बहुत सफल रही, इसके बाद जो काम हुआ वह बहुत सार्थक ढंग से और ठीक उसी गति से आगे बढ़ रहा है जिस पर प्रधानमंत्री मोदी और उन्होंने सहमति जताई थी।
एनएसए डोभाल ब्रिक्स सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की बैठक के लिए सेंट पीटर्सबर्ग गए हैं। समूह का वर्तमान अध्यक्ष रूस 22-24 अक्टूबर तक वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। मॉस्को ने कज़ान में लगभग 36 विदेशी नेताओं को आमंत्रित किया है।
पुतिन ने कहा, सुरक्षा मुद्दे हमेशा से हमारी प्राथमिकताओं में रहे हैं और रहेंगे। सेंट पीटर्सबर्ग आने के लिए हम आपके आभारी हैं। पिछले साल, यह बैठक मास्को में हुई थी। भारतीय पक्ष की ओर से इस वार्ता का समर्थन करने के लिए हम आभारी हैं।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम कज़ान में पीएम मोदी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैं 22 अक्टूबर को कज़ान में एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव देता हूं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मास्को यात्रा के समय हुए समझौतों को लागू करने के लिए हमारे द्वारा किए गए संयुक्त कार्यों का सार पेश किया जाएगा और निकट भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा।
पुतिन ने कहा, कृपया मेरे अच्छे मित्र पीएम मोदी को मेरी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करें।
रूसी राष्ट्रपति ने जुलाई में भी प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया था और उन्हें रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड से सम्मानित किया था।
एनएसए डोभाल ने अपने संबोधन में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात का दुर्लभ अवसर प्रदान करने के लिए रूसी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

September 13, 2024 September 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गणेश जी को इसलिए चढ़ाई जाती है दूर्वा गणेश जी को इसलिए चढ़ाई जाती है दूर्वा
Next Article ग्वालियर जिले में एसडीआरएफ़ की टीम ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला ग्वालियर जिले में एसडीआरएफ़ की टीम ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दिवाली से बदलेगी बाबा महाकाल की सेवा-विधि, अब 4 महीने तक होगा गर्म जल से अभिषेक
दिवाली से बदलेगी बाबा महाकाल की सेवा-विधि, अब 4 महीने तक होगा गर्म जल से अभिषेक
मध्यप्रदेश राज्य
रायपुर : आदि कर्मयोगी अभियान राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025
रायपुर : आदि कर्मयोगी अभियान राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : आड़ावाल नक्सल पुनर्वास केंद्र नवां बाट में आत्मसमर्पित माओवादियों को मिल रहा आजीविका प्रशिक्षण
रायपुर : आड़ावाल नक्सल पुनर्वास केंद्र नवां बाट में आत्मसमर्पित माओवादियों को मिल रहा आजीविका प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान
रायपुर : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?