By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हरियाणा चुनाव: जुलाना से कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां मैदान में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राजनीती > हरियाणा चुनाव: जुलाना से कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां मैदान में
राजनीती

हरियाणा चुनाव: जुलाना से कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां मैदान में

Last updated: 2024/09/13 at 10:50 AM
Share
3 Min Read
हरियाणा चुनाव: जुलाना से कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां मैदान में
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना सीट पर दिलचस्प और कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। इस सीट पर भारतीय कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां, कविता दलाल और विनेश फोगाट आमने-सामने हैं। जहां विनेश कांग्रेस से तो वहीं कविता आम आदमी पार्टी (आप) से चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने उतरी हैं।
कविता दलाल, जो कभी डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में अपनी ताकत और तकनीक के लिए जानी जाती थीं, अब सियासी के रिंग में अपनी शक्ति दिखाने के लिए तैयार हैं। कविता का जन्म जींद जिले के जुलाना तहसील के मालवी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेटलिफ्टिंग से की थी और 2016 के साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था।
इसके बाद उन्होंने द ग्रेट खली की अकादमी ज्वाइन की और 2017 में डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया। कविता की डब्ल्यूडब्ल्यूई यात्रा को खास पहचान मिली, खासकर उनकी सलवार सूट में रिंग में उतरने वाली छवि ने लोगों को खूब आकर्षित किया। 2021 में डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिलीज होने के बाद कविता अमेरिका में चार साल रहीं और हाल ही में भारत लौटी हैं। अब, वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं और अपनी राजनीतिक यात्रा में नए मुकाम की ओर बढ़ रही हैं।
विनेश फोगाट जो कांग्रेस से जुलाना सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, विनेश विश्व प्रसिद्ध रेसलर हैं और पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम की सदस्य रह हैं। विनेश की कुश्ती में उपलब्धियों ने उन्हें एक प्रमुख उम्मीदवार बना दिया है। उनका चुनावी करियर कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। विनेश ने जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था, और इस धरने में कविता दलाल ने भी उनका समर्थन किया था। यह समर्थन आज भी राजनीतिक परिदृश्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जुलाना सीट पर कविता और विनेश के बीच मुकाबला दिलचस्प है। कविता ने हाल ही में आप में शामिल होकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से प्रभावित होने की बात की थी। उनकी उपस्थिति ने जुलाना सीट पर मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है। बीजेपी ने इस सीट पर योगेश बैरागी को उतारा है, जो इस चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।
इस मुकाबले में कविता दलाल और विनेश फोगाट की भिड़ंत को लेकर मतदाता उत्सुक हैं। दोनों उम्मीदवारों की अलग-अलग पृष्ठभूमि और उपलब्धियों के बावजूद चुनावी मैदान में उनकी टक्कर दर्शाती है कि हरियाणा की राजनीति में नए चेहरे और नई रणनीतियों की कितनी अहमियत है। जुलाना सीट पर होने वाले इस मुकाबले के परिणामों का इंतजार पूरे राज्य को है। अब देखना है कि जुलाना की जनता किसे अपना विधायक चुनती है।

You Might Also Like

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

September 13, 2024 September 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फर्जी नामांतरण मामले में तहसीलदार गिरफ्तार फर्जी नामांतरण मामले में तहसीलदार गिरफ्तार
Next Article कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आयुर्वेदिक दवा निर्माता निराश: कोर्ट ने FIR खारिज करने की याचिका ठुकराई
आयुर्वेदिक दवा निर्माता निराश: कोर्ट ने FIR खारिज करने की याचिका ठुकराई
मध्यप्रदेश राज्य
करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान….
धरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनता को दीपावली के पहले शासन द्वारा दिया गया उपहार: प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत दिए जाएंगे 2.23 लाख से अधिक नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन…..
जनता को दीपावली के पहले शासन द्वारा दिया गया उपहार: प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत दिए जाएंगे 2.23 लाख से अधिक नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?