By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दागियों की फील्ड में नहीं होगी पोस्टिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > दागियों की फील्ड में नहीं होगी पोस्टिंग
मध्यप्रदेशराज्य

दागियों की फील्ड में नहीं होगी पोस्टिंग

Last updated: 2024/09/15 at 8:04 AM
Share
5 Min Read
दागियों की फील्ड में नहीं होगी पोस्टिंग
SHARE

भोपाल । भ्रष्ट और रिश्वतखोर अधिकारियों के कारण लोक निर्माण विभाग की साख लगातार गिर रही है। आलम यह है कि पूरे विभाग को भ्रष्टाचारियों के गढ़ के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में अब विभाग ने निर्णय लिया है कि दागी इंजीनियरों को न तो फील्ड में पदस्थ किया जाएगा और न ही महत्वपूर्ण प्रभार दिया जाएगा। ऐसे आठ इंजीनियरों का प्रभार समाप्त करने के साथ ही उनको अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा। जबकि, छह के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। विभाग के प्रस्ताव को मंत्री राकेश सिंह ने अनुमति भी दे दी है।
 विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्यपांलन यंत्री संजय डेहरिया के विरुद्ध लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी। उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय सागर पदस्थ किया था लेकिन बाद में प्रमुख अभियंता ने नौगांव मंडल के अधीक्षण यंत्री का प्रभार दे दिया। इसी तरह उपयंत्री मनोज रिछारिया को जतारा उपसंभाग में अनुभाग अधिकारी का प्रभार दिया गया। सहायक यंत्री विजय चौहान को जबलपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ने डिंडौरी संभाग में अनुविभागीय अधिकारी, सहायक यंत्री बीके माथुर को प्रभारी कार्यपालन यंत्री अशोक नगर के साथ प्रमुख अभियंता ने गुना के कार्यपालन यंत्री का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। इन सभी का प्रभार समाप्त किया जाएगा। वहीं, कार्यपालन यंत्री एससी वर्मा को कोई महत्वपूर्ण कार्य अब नहीं दिया जाएगा। कार्यपालन यंत्री रामदास चौधरी को प्रमुख अभियंता कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है, जिसे वापस लिया जाएगा। वह नौ वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ भी हैं। इसी तरह, कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक को भी प्रभारी अधीक्षण यंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्य दिए हैं। प्रभारी कार्यपालन यंत्री राजगढ़ धर्मेंद्र जायसवाल और सहायक यंत्री बीके माथुर का स्थानांतरण भी प्रस्तावित है।
गंभीर शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं
 राज्य सरकार ने पीडब्ल्यूडी के दागी व लोकायुक्त मामलों में फंसे इंजीनियरों, अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। पीडब्ल्यूडी के ऐसे 8 इंजीनियरों को तत्कालिक तौर पर प्रमुख पदों पर की गई पदस्थापना व प्रभार को समाप्त करने को कहा है। इनमें से कुछ इंजीनियर ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं, किंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। विभागीय तौर पर उनका कार्य काफी विवादित रहा है। उनके खिलाफ विभागीय जांच आदि कार्रवाई चल रही है। शासन ने कहा कि ऐसे इंजीनियरों के प्रभार को समाप्त किया जाए। पीडब्ल्यूडी से जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन यंत्री रामदास चौधरी को ईएनसी (भवन) कार्यालय से हटाकर ईएनसी कार्यालय में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। इसी तरह कमल सिंह कौशिक को ईएनसी कार्यालय में कार्य पालन यंत्री बनाया गया है। वे अभी तक अधीक्षण यंत्री सेतु के प्रभार में थे। उन्हें डिमोट कर प्रभारी पद से हटा दिया गया। वीके माथुर को अशोक नगर कार्यपालन यंत्री के पद से हटाकर उन्हें सहायक यंत्री मुख्य अभियंता कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ किया गया है। धर्मेंद्र जायसवाल को भी राजगढ़ के कार्यपालन यंत्री भवन के पद से हटाकर ईएनसी (भवन) कार्यालय में सहायक यंत्री बनाया गया है। इन चारों इंजीनियरों के खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं और प्रमुख पदों पर होने की वजह से लगातार शिकायतें मिल रही थी। राज्य शासन ने सागर मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन यंत्री संजय डेहरिया से अधीक्षण यंत्री नौगांव मंडल का प्रभार तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्देश जारी किया गया है। डेहरिया के खिलाफ लोकायुक्त में मामला चल रहा है। इसी तरह एससी वर्मा को भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं देने का निर्देश जारी किया गया है। मनोज रिछारिया टीकमगढ़ के जंतारा उप संभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। शासन ने सागर के सीई से तत्काल उन्हें हटाने का निर्देश जारी किया है। विजय चौहान डिंडोरी संभाग में एसडीओ के प्रभार पर पदस्थ थे। उनका भी प्रभार तत्काल समाप्त करने का निर्देश जारी किया गया है।

You Might Also Like

बैंक धोखाधड़ी का खुलासा: 70 लाख की ठगी, कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार

पूर्व प्रेमी की दरिंदगी: दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, हत्या कर नाले में फेंका शव

राज्यपाल डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ…

CG में मंत्रिमंडल विस्तार: गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

September 15, 2024 September 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 42 सालों बाद झांकी का आयोजन, खरगोन के इस अनोखे मंदिर की दिलचस्प कहानी 42 सालों बाद झांकी का आयोजन, खरगोन के इस अनोखे मंदिर की दिलचस्प कहानी
Next Article कुरुक्षेत्र रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप कुरुक्षेत्र रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैंक धोखाधड़ी का खुलासा: 70 लाख की ठगी, कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार
बैंक धोखाधड़ी का खुलासा: 70 लाख की ठगी, कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
पूर्व प्रेमी की दरिंदगी: दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, हत्या कर नाले में फेंका शव
पूर्व प्रेमी की दरिंदगी: दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, हत्या कर नाले में फेंका शव
छत्तीसगढ़ राज्य
राज्यपाल डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ….
राज्यपाल डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?