By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Rishabh Pant ने टेकजॉकी में खरीदी 2% हिस्सेदारी, जानिए क्या करती है कंपनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > व्यापार > Rishabh Pant ने टेकजॉकी में खरीदी 2% हिस्सेदारी, जानिए क्या करती है कंपनी
व्यापार

Rishabh Pant ने टेकजॉकी में खरीदी 2% हिस्सेदारी, जानिए क्या करती है कंपनी

Last updated: 2024/09/19 at 2:55 PM
Share
2 Min Read
Rishabh Pant ने टेकजॉकी में खरीदी 2% हिस्सेदारी, जानिए क्या करती है कंपनी
SHARE

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस TechJockey.com में भारी निवेश किया। टेकजॉकी के मुताबिक, पंत ने कंपनी में 2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा 7.40 करोड़ रुपये में हुआ।

क्या करती है TechJockey.com
Techjockey.com की नींव 2017 में जोमैटो के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट आकाश नांगिया ने अपने कॉलेज के दोस्त और पूर्व McKinsey एग्जीक्यूटिव अर्जुन मित्तल के साथ मिलकर की थी। यह देशभर में छोटे बिजनेस वाले सॉफ्टवेयर वेंडर्स को जोड़ती है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने कामकाज का विस्तार अमेरिकी बाजार में भी किया है। टेकजॉकी ने वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 125 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। उसने मौजूदा वित्त वर्ष में 170-180 करोड़ रुपये तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
नांगिया ने एक बयान में कहा कि फ्रेश इक्विटी 370 करोड़ रुपये (लगभग 44.17 मिलियन डॉलर) के वैल्यूएशन पर जुटाई गई। इसमें पंत ने कंपनी में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत का बोर्ड में शामिल होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका न सिर्फ बतौर क्रिकेटर कद काफी बड़ा है, बल्कि उनकी कारोबारी समझ भी काफी शानदार है।'

पंत ने टेकजॉकी में निवेश क्यों किया?

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले पंत का कहना है कि अलग-अलग व्यवसायों में निवेश करने के लिए सचेत समझ की जरूरत है। इस मामले में फैसला लेने के लिए वह अपने प्रोफेशनल स्पोर्ट्स करियर के अनुभव का भी इस्तेमाल करते हैं। सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) फर्मों के उभार के बारे में पंत ने कहा, "मुझे असल में SaaS कंपनियों के संचालन का तरीका पसंद है। मुझे उस कॉन्सेप्ट में काफी संभावनाएं नजर आती हैं।"

पंत ने कहा, "क्रिकेट में लाइव स्ट्रीमिंग, कमेंट्री और DRS के लिए सही तकनीक का होना महत्वपूर्ण है। सही तकनीक से आपको फौरन स्मार्ट डिसीजन लेने में मदद मिलती है। मैंने देखा है कि सही सॉफ्टवेयर किसी व्यवसाय को कुशलतापूर्वक विकसित करने में कितनी मदद कर सकता है। इसलिए मैंने TechJockey.com में अपने निवेशक को सही समझता हूं।'

You Might Also Like

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बड़ी कंपनियों का नया खेला

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

September 19, 2024 September 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जनदर्शन : आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजूराम वाचम को मुख्यमंत्री के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल जनदर्शन : आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजूराम वाचम को मुख्यमंत्री के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
Next Article छत्तीसगढ़-कोरबा में हाथियों की दहशत, ग्रामीणों ने चिंघाड़ से डरकर खोला मोर्चा छत्तीसगढ़-कोरबा में हाथियों की दहशत, ग्रामीणों ने चिंघाड़ से डरकर खोला मोर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली: ममता और स्नेह के दीपों से झिलमिलाया वृद्धाश्रम, बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान…..
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली: ममता और स्नेह के दीपों से झिलमिलाया वृद्धाश्रम, बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने सौजन्य भेंट की….
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने सौजन्य भेंट की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?