By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब इन दलों से भी डरी कांग्रेस, साथ छोड़ने की सता रही चिंता…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > देश > नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब इन दलों से भी डरी कांग्रेस, साथ छोड़ने की सता रही चिंता…
देश

नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब इन दलों से भी डरी कांग्रेस, साथ छोड़ने की सता रही चिंता…

Last updated: 2024/01/29 at 12:56 PM
Share
3 Min Read
नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब इन दलों से भी डरी कांग्रेस, साथ छोड़ने की सता रही चिंता…
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डेढ़ साल के अंतराल में फिर से पाला बदल लिया है।

विपक्ष के INDIA अलायंस के गठन में अहम भूमिका निभाने के बाद भी जिस तरह नीतीश कुमार ने रातोंरात पाला बदला है, उससे कांग्रेस जैसे दलों की नींद उड़ गई है।

कांग्रेस, आरजेडी समेत INDIA अलायंस के बड़े दलों को लगता था कि बिहार, महाराष्ट्र और बंगाल जैसे राज्यों में विपक्ष मजबूत रहेगा।

लेकिन 2024 की लड़ाई शुरू होने से पहले ही इन राज्यों से बुरे संकेत मिलने लगे हैं। हिंदी पट्टी में भाजपा पहले से ही बेहद मजबूत है। इसमें एकमात्र राज्य बिहार था, जहां से एक चुनौती मिल सकती थी।

अब नीतीश कुमार के पालाबदल से भाजपा सीधे तौर पर फायदे की स्थिति में है। यही नहीं अब महाराष्ट्र को लेकर भी संकट की स्थिति है।

यहां उद्धव गुट की शिवसेना और कांग्रेस में सीटों को लेकर मतभेद है। यहां तक कि दक्षिण मुंबई सीट पर दावेदारी ऐसी है कि अंत में मिलिंद देवड़ा जैसे नेता ने कांग्रेस को ही छोड़ दिया और शिंदे गुट में चले गए।

अब कांग्रेस के आगे चैलेंज यह है कि कैसे वह उद्धव गुट को इलेक्शन के बाद भी साधे रहे। इसके अलावा बहुजन विकास अघाड़ी भी कठिन बारगेनिंग कर रही है, जो प्रकाश आंबेडकर की पार्टी है। 

दरअसल कांग्रेस के रणनीतिकारों में यह चर्चा भी है कि उद्धव ठाकरे का खेमा कभी भी भाजपा के संग जा सकता है। ऐसी स्थिति कांग्रेस को असहज करने वाली होगी।

यही नहीं कांग्रेस के लिए बंगाल में भी स्थिति बेहद कठिन हो गई है। यहां टीएमसी ने कांग्रेस से अलग ही चुनाव लड़ने की बात कही है।

इसके अलावा वामदलों से भी अब तक सहमति नहीं बन पाई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अलग ही लड़ेगी और यूपी में भी अखिलेश यादव बेहद सख्त लाइन ले चुके हैं।

ऐसे में कोई हैरानी की बात नहीं होगी यदि अगले कुछ समय में जेडीयू के अलावा कुछ और दल INDIA अलायंस ही छोड़कर चले जाएं।

प्रकाश आंबेडकर को तो रामदास आठवले खुला ऑफर भी दे चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि यदि आंबेडकर INDIA अलायंस में आते हैं तो उन्हें अकोला सीट दी जा सकती है।

यही नहीं उनके स्वागत में तो मैं अपना मंत्री पद भी दे सकता हूं। हालांकि प्रकाश आंबेडकर भाजपा के तीखे आलोचक रह चुके हैं।

फिर भी महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए स्थिति मुश्किल है। इसकी एक वजह यह भी है कि एनसीपी बंटी हुई है। शरद पवार गुट सीटें तो ज्यादा चाहता है, लेकिन उसके पास ताकत कम है। शरद पवार के भतीजे अजित पवार भाजपा के संग हैं।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह… कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह…
Next Article राम मंदिर, नीतीश कुमार की एंट्री के बाद अब आ रहा CAA, इस दिन से होगा लागू; मोदी के मंत्री ने बताया… राम मंदिर, नीतीश कुमार की एंट्री के बाद अब आ रहा CAA, इस दिन से होगा लागू; मोदी के मंत्री ने बताया…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बेबीलॉन टावर अग्निकांड: CM साय के निर्देश पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी लोग सुरक्षित….
बेबीलॉन टावर अग्निकांड: CM साय के निर्देश पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी लोग सुरक्षित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना…
रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?