By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; सेंसेक्स पहली बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > व्यापार > शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; सेंसेक्स पहली बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब
व्यापार

शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; सेंसेक्स पहली बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब

Last updated: 2024/09/24 at 12:20 PM
Share
3 Min Read
शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; सेंसेक्स पहली बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब
SHARE

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में हरियाली लौट आई है। मंगलवार को निफ्टी पहली बार 85000 का स्तर पार करने में सफल रहा। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी भी पहली बार 26000 के करीब पहुंच गया। सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 66.71 (0.07%) अंकों की बढ़त के साथ 85,004.62 के पार तो निफ्टी 18.80 (0.07%) अंक मजबूत होकर 25,957.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को लगातार चौथे सत्र में नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। पिछले सप्ताह फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में भारी कटौती के बाद बाजार में तेजी जारी रही। इस दौरान सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि निफ्टी 26,000 से महज कुछ ही फासले पर है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स को नीचे लाने में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, कोटक बैंक और टीसीएस का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इनमें कमजोरी दिखी। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स ने बढ़त के साथ शुरुआत की। व्यक्तिगत शेयरों में, एस्ट्राजेनेका फार्मा ने डर्वालुमैब दवा के आयात बिक्री और वितरण की मंजूरी मिलने के बाद 8% की बढ़त हासिल की।

मेटल सेक्टर के शेयरों की चमक बढ़ी

रिलायंस पावर के शेयर 5% ऊपरी सर्किट के साथ खुले। खबर है कि कंपनी कर्ज कम करने और कारोबार का विस्तार करने के लिए तरजीही आवंटन के जरिए 1,525 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। चीन के केंद्रीय बैंक ने परेशानी से घिरी अपनी अर्थव्यवस्था में नई गति लाने के लिए व्यापक मौद्रिक प्रोत्साहन और प्रॉपर्टी मार्केट सपोर्ट से जुड़े उपायों की घोषणा की है। इसके बाद वेदांता, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को सहित धातु शेयरों में तेजी आई। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.7% की तेजी आई। व्यापक और घरेलू बाजार पर केंद्रित स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स में क्रमशः 0.13% और 0.2% की वृद्धि आई।

You Might Also Like

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बड़ी कंपनियों का नया खेला

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

September 24, 2024 September 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पांच अक्टूबर को सिग्रामपुर में MP सरकार कैबिनेट बैठक, सीएम यादव समेत सभी मंत्री होंगे शामिल पांच अक्टूबर को सिग्रामपुर में MP सरकार कैबिनेट बैठक, सीएम यादव समेत सभी मंत्री होंगे शामिल
Next Article दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली एयर ट्रेन, DIAL ने जारी किया टेंडर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली एयर ट्रेन, DIAL ने जारी किया टेंडर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?