By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झूठ पर झूठ…यूएन में भारत ने शहबाज शरीफ को जमकर फटकारा, बांग्लादेश के नरसंहार की दिलाई याद…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > विदेश > झूठ पर झूठ…यूएन में भारत ने शहबाज शरीफ को जमकर फटकारा, बांग्लादेश के नरसंहार की दिलाई याद…
विदेश

झूठ पर झूठ…यूएन में भारत ने शहबाज शरीफ को जमकर फटकारा, बांग्लादेश के नरसंहार की दिलाई याद…

Last updated: 2024/09/28 at 12:26 PM
Share
5 Min Read
झूठ पर झूठ…यूएन में भारत ने शहबाज शरीफ को जमकर फटकारा, बांग्लादेश के नरसंहार की दिलाई याद…
SHARE

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर राग अलापने और भारत से चुनौती का रोना रोने के बाद भारत ने भी जमकर फटकार लगाई है।

शहबाज शरीफ ने यूएन के मंच पर एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला और आरोप लगाया कि उसे भारत की ओर से धमकी मिलती रहती है।

इसके बाद यूएन में भारतीय राजनयिक भाविका मंगलनंद ने यूएनजीए में राइट ऑफ रिप्लइ का इस्तेमाल करते हुए फिर से दुनिया के सामने आतंक के पर्याय बने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर की आतंकी घटनाओं में जिस देश के फिंगरप्रिंट शामिल हैं, जिसने बांग्लादेश में नरसंहार करवाया आखिर वह इस तरह का मजाक यूएन के मंच से कैसे कर सकता है।

भारत ने यूएनजीए में कहा, इस सभा को आज सुबह ही दुर्भाग्यपूर्ण रूप से एक उपहास का गवाब बनना पड़ा। दुनियाभर में आतंक का पर्याय, ड्रग्स तस्करी के लिए पहचाने जाने वाले देश ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया है।

उन्होंने कहा, मैं भारत के बारे में दिए गए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भाषण की बात कर रही हूं। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमापार आतंक में नामी है और पड़ोसी के खिलाफ आतंकवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है।

उन्होंने आगे कहा, हमारी संसद पर हमला, मुंबई में आतंकी हमला, तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला। यह लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसा देश अगर हिंसा के बारे में बात भी करता है तो यह बहुत ही हास्यास्पद है।

पाकिस्तान हमारे देश के लोकतांत्रिक चुनाव में भी आतंक का इस्तेमाल करने का प्रयास करता है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव को बाधित करने में पाकिस्तान कोई कसर नहीं छोड़ता जबकि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है।

आतंकवाद के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए कि भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल उसके लिए घातक साबित होगा।

भारत ने कहा, जिस देश ने 1971 मे नरसंहार करवाया और अब भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता चला आ रहा है, वह आखिर असहिष्णुता और फोबिया के बारे में कैसे बात कर स कता है। दुनिया देख सकती है कि पाकिस्तान की असलियत क्या है।

मैं उस देश की बात कर रही हूं जिसने आतंकी ओसमा बिन लादने को शरण धी। एक ऐसा देश जिसके उंगलियों के निशान दुनियाभर की हर आतंकी घटना में मिल जाते हैं। वह देश जो आतंकियों का पनाहगार है। उस देश के प्रधानमंत्री का भाषण हमारे लिए अस्वीकार्य है।

हमें पता है कि पाकिस्तान और झूठ पर झूठ बोलकर सच कि छिपाने की कोशिश करेगा। लेकिन बार-बार झूठ बोलने से भी कुछ भी बदलने वाला नहीं है। हमारा स्टैंड क्लियर है और इसे दोहराने की जरूरत नहीं है।

शहबाज शरीफ ने क्या कहा था

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि भारत को अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला वापस ले लेना चाहिए।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधाने के लिए बातचीत का रास्ता खोलना चाहिए। उन्होंने बात फिलिस्तीन और इजरायल को लेकर शुरू की और फिर अचानक कश्मीर पर आ गए।

शरीफ ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया है। भारत ने सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने से इनकार कर दिया है।

इस प्रस्ताव में कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय लेने का अधिकार दिया गया था। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने को एकतरफा कदम बताया।

शरीफ ने आरोप लगाया कि भारत कश्मीर की जमीन और संपत्तियों को जब्त कर रहा है और मुस्लिमों को कश्मीर में अल्पसंख्यक करना चाहता है। इसके अलावा कश्मीर में अपने लोगों को बसाया जा रहा है।

The post झूठ पर झूठ…यूएन में भारत ने शहबाज शरीफ को जमकर फटकारा, बांग्लादेश के नरसंहार की दिलाई याद… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान में क्यों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए शिया और सुन्नी मुसलमान, हफ्तेभर में 64 की मौत… पाकिस्तान में क्यों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए शिया और सुन्नी मुसलमान, हफ्तेभर में 64 की मौत…
Next Article बाज नहीं आए शहबाज, UN में फिर अलापा कश्मीर राग; बोले- पाकिस्तान को धमकी देता है भारत… बाज नहीं आए शहबाज, UN में फिर अलापा कश्मीर राग; बोले- पाकिस्तान को धमकी देता है भारत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि — चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नया मील का पत्थर: छत्तीसगढ़ में एमडी-एमएस की 61 नई पीजी सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध….
राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि — चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नया मील का पत्थर: छत्तीसगढ़ में एमडी-एमएस की 61 नई पीजी सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दीवाली पर ‘महिला उद्यमिता स्टॉल’ में झलकी बिहान की चमक: स्व-सहायता समूहों ने किया उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय…
दीवाली पर ‘महिला उद्यमिता स्टॉल’ में झलकी बिहान की चमक: स्व-सहायता समूहों ने किया उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नक्सल प्रभावित वनांचल में विकास की किरण: धनोरा की रतो बाई को विशेष परियोजना से मिला पक्का घर…..
नक्सल प्रभावित वनांचल में विकास की किरण: धनोरा की रतो बाई को विशेष परियोजना से मिला पक्का घर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन ने धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी….
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन ने धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?