By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, PM मोदी के लिए किया था काम, अब यादव की छवि चमकाएंगे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, PM मोदी के लिए किया था काम, अब यादव की छवि चमकाएंगे
मध्यप्रदेशराज्य

अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, PM मोदी के लिए किया था काम, अब यादव की छवि चमकाएंगे

Last updated: 2024/09/30 at 8:40 PM
Share
4 Min Read
अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, PM मोदी के लिए किया था काम, अब यादव की छवि चमकाएंगे
SHARE

भोपाल ।   मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर पिछले एक माह से चल रहीं अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। सरकार ने मुख्य सचिव वीर राणा के सेवानिवृत होने पर 12 साल बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुराग जैन को प्रदेश का 35वां मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इसके पहले प्रदेश के ही आर. परशुराम (मई 2012) को मुख्य सचिव बनाया था। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में सचिव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय हैं। अनुराग जैन को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पसंद माना जा रहा है। प्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा और अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा के नाम चर्चा में थे। अनुराग जैन को विधानसभा चुनाव के पहले भी प्रदेश का मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चाएं थीं, लेकिन तब भारत सरकार से उन्हें वापस मध्य प्रदेश लौटने की अनुमति नहीं मिली थी। उस दौरान प्रदेश की वरिष्ठ अधिकारी वीर राणा को फिर प्रभारी मुख्य सचिव और पूर्णकालिक मुख्य सचिव बनाया गया था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोहन यादव सरकार ने उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिलाई, जिसकी अवधि 30 सितंबर 2024 को पूरी हो गई। चूंकि, जैन भारत सरकार में महत्वपूर्ण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव का काम देख रहे थे, इसलिए यह माना जा रहा था कि डॉ राजौरा को अवसर दिया जा सकता है।

पीएमओ से दोनों के नाम पर सहमति

पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुराग जैन ने मुलाकात की थी। उसके बाद उनका नाम प्रदेश के मुख्य सचिव पद के लिए प्रमुखता से सामने आया। प्रदेश से अनुराग जैन और डॉ राजेश राजौरा के नाम आगे बढ़ाए गए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से दोनों नामों पर सहमति थी।

मुख्यमंत्री ने जब अंतिम निर्णय के लिए भारत सरकार में अलग-अलग स्तर पर चर्चा की, तो यह बात आई कि डॉ राजौरा के पास मुख्य सचिव बनने के लिए अभी पर्याप्त समय है। उसके बाद अनुराग जैन का नाम निर्धारित कर दिया गया। डॉ राजौरा मई 2027 तो अनुराग जैन अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।

सेवाएं वापस मांगी

अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाए जाने संबंधी स्पष्ट संदेश के बाद सोमवार को दोपहर में राज्य सरकार ने भारत सरकार से उनकी सेवाएं वापस मांग लीं। सामान्य प्रशासन विभाग ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र भेजने के साथ अधिकारियों से अनुरोध किया कि सोमवार को ही उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाए, जिससे वह कार्यभार ग्रहण कर सकें।

लोक सेवा गारंटी कानून लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका

अनुराग जैन की छवि ईमानदार के साथ सुशासन के लिए काम करने वाले अधिकारी की है। प्रदेश में रहते उन्होंने लोक सेवा गारंटी कानून लागू करवाया। इसका प्रारूप उन्होंने ही तैयार किया था। वह मंडला, मंदसौर और भोपाल में कलेक्टर रहे। वह 2005 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव थे। 2011 से 2015 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव पद का दायित्व संभाला। विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में वापसी हुई और वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाली। कमल नाथ सरकार में वह फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे, तब से वहीं पदस्थ थे। उन्हें अप्रैल 2023 में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के लिए एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में पीएम अवार्ड भी मिल चुका है।

You Might Also Like

नक्सल फंडिंग पर सख्ती: संयुक्त कार्रवाई में अब ED भी होगी शामिल

तलाक के बाद खत्म हो जाते हैं संपत्ति के अधिकार: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला

रायपुर: फैक्ट्री के अपशिष्ट से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े….

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं….

September 30, 2024 September 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौग़ात, सड़कों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौग़ात, सड़कों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी
Next Article राडा की नई कार्यकारणी..रविन्द्र भसीन अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल सचिव बने राडा की नई कार्यकारणी..रविन्द्र भसीन अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल सचिव बने
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नक्सल फंडिंग पर सख्ती: संयुक्त कार्रवाई में अब ED भी होगी शामिल
नक्सल फंडिंग पर सख्ती: संयुक्त कार्रवाई में अब ED भी होगी शामिल
छत्तीसगढ़ राज्य
तलाक के बाद खत्म हो जाते हैं संपत्ति के अधिकार: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
तलाक के बाद खत्म हो जाते हैं संपत्ति के अधिकार: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर: फैक्ट्री के अपशिष्ट से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
रायपुर: फैक्ट्री के अपशिष्ट से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
छत्तीसगढ़ राज्य
आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े….
आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?