By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एमपी के 13 हजार अस्पतालों में 40 फीसदी डाक्टरों का टोटा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > एमपी के 13 हजार अस्पतालों में 40 फीसदी डाक्टरों का टोटा
मध्यप्रदेशराज्य

एमपी के 13 हजार अस्पतालों में 40 फीसदी डाक्टरों का टोटा

News Desk
Last updated: 2024/12/26 at 1:25 PM
News Desk
Share
4 Min Read
एमपी के 13 हजार अस्पतालों में 40 फीसदी डाक्टरों का टोटा
SHARE

भोपाल: एमपी में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर सरकार लगातार बजट तो बढ़ा रही है, वहीं सभी 52 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कर रही है, लेकिन प्रदेश के 13 हजार सरकारी अस्पतालों में 4 हजार से अधिक डाक्टर ही नहीं हैं, जिसके कारण मरीजों को सही और समय पर इलाज भी नहीं मिल पा रहा। उधर, हर साल सरकारी अस्पतालों में मरीज घट रहे हैं, जबकि निजी अस्पतालों में इनकी संख्या बढ़ रही है। 

स्वास्थ्य का बजट 13 हजार करोड़ पहुंचा, लेकिन घट रहे मरीज 

मप्र में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की अपेक्षा निजी अस्पतालों में महंगी स्वास्थ्य व्यवस्था से गरीब मरीज परेशान है। इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों में लूठ मची हुई है, तो दूसरी तरफ सरकार अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। सरकारी आंकड़ों की मानें, तो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में हर साल 5 से 10 फीसदी कमी होती जा रही है। प्रदेश के सरकारी बडेÞ अस्पतालों में लगातार डाक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सों की संख्या में कमी आ रही है। वर्तमान में डाक्टरों के 10 हजार 245 पद मंजूर हैं और अस्पतालों में करीब 6 हजार ही विभिन्न पैथी के डाक्टर पदस्थ हैं। पूरे प्रदेश में चर्म रोग विशेषज्ञ का मात्र एक डाक्टर का पद स्वीकृत है और वह भी खाली पड़ा हुआ है। सभी वर्ग के 13 हजार 10 अस्पतालों में 4 हजार 379 डाक्टरों की कमी है। यह मामला विधानसभा में भी उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भी उठाया है। 

एमपी में डाक्टरों की स्थिति
 
विशेषज्ञ  – स्वीकृत पद-  कार्यरत  – खाली पद 
निश्चेतना    –  467    –  144    –  323 
नाक,कान, गला- 96    –    83     –   13 
मेडिसन विशे. –   724  –  157   –  567 
स्त्री रोग विशे.  –  708   –  318  –  390 
नेत्र रोग विशे.  –  155   –  120   –  35 
अस्थि रोग     –  241   – 150   –  91 
शिशु रोग विशे.  – 624   –  309  – 315 
पेयोलॉजिस्ट    –  147   –    76   –  71 
रेडियोलॉजिस्ट  – 109   –    23   –  86 
शल्य क्रिया      –  730  –  180 –  550 
क्षय रोग विशे.  –    61    –   21  –  40 
दंत रोग विशेषज्ञ-   88    –   23   –  65 
मानसिक रोग     –  04    –   00   – 04 
चिकित्सा अधि. – 5439 –  4015-1424 
दंत शल्य चिकि. – 639   –   247  – 392 

स्त्रोत: विधानसभा में पेश रिपोर्ट में 

बजट पर एक नजर 
वर्ष- प्रावधान  – खर्च राशि 
2019-20- 7,612  – 5,498 
2020-21 -7,516  – 7,175 
2021-22- 10,627- 9,677 
2022-23 -11,500- 10,400 
2023-24- 13,270 -11,859 
राशि करोड़ रुपए में 

प्रदेश सरकारी अस्पतालों की स्थिति 

जिला अस्पताल 52, सिविल अस्पताल 161, 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1442, 30 बिस्तरीय सामुदायिक केंद्र 348, उप स्वास्थ्य केंद्र 10, 256, पॉली क्लीनिक पांच, शहरी स्वास्थ्य डिस्पेंशरी 373, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 141, संजीवनी पॉली क्लीनिक 229, शहरी सामुदायिक केंद्र तीन आदि शामिल हैं। इनमें विशेषज्ञ डाक्टरों के 10 हजार 245 पद स्वीकृत हैं और इनमें से 4,379 पद खाली हैं। उधर, इस मामले में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से बात करनी चाही, लेकिन उनका फोन बंद मिला।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान….

छत्तीसगढ़ में महिलाओं व किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए SANKALP: HEW अभियान की शुरुआत…

सस्ता, सुलभ एवं बेहतरीन विद्युत आपूर्ति का माध्यम बना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…

युक्तियुक्तकरण से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मजबूत हुई शिक्षा व्यवस्था….

जशपुर जिले में 56 करोड़ 57 लाख की लागत से 484 नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मिली स्वीकृति…

News Desk December 26, 2024 December 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article साइबर हमले के चलते जापान एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित, टिकट बिक्री बंद साइबर हमले के चलते जापान एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित, टिकट बिक्री बंद
Next Article मप्र में कई विभाग प्रभारियों के भरोसे मप्र में कई विभाग प्रभारियों के भरोसे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान….
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में महिलाओं व किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए SANKALP: HEW अभियान की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में महिलाओं व किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए SANKALP: HEW अभियान की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सस्ता, सुलभ एवं बेहतरीन विद्युत आपूर्ति का माध्यम बना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…
सस्ता, सुलभ एवं बेहतरीन विद्युत आपूर्ति का माध्यम बना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युक्तियुक्तकरण से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मजबूत हुई शिक्षा व्यवस्था….
युक्तियुक्तकरण से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मजबूत हुई शिक्षा व्यवस्था….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?