By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी
मध्यप्रदेशराज्य

मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी

News Desk
Last updated: 2025/01/10 at 7:30 PM
News Desk
Share
4 Min Read
मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी
SHARE

भोपाल। मध्य प्रदेश में हर साल 3 से 4 हजार कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं और पदोन्नति पर रोक है। ऐसे में प्रदेश के सबसे बड़े प्रशासकीय भवन मंत्रालय में कर्मचारियों का टोटा पडऩे लगा है। यहां अतिरिक्त सचिव से सहायक ग्रेड-2 संवर्ग के 469 पद खाली हैं। इस कारण मंत्रालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। भविष्य में यह स्थिति और बिगड़ सकती है, जिसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) 306 कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। विभाग कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा कराकर यह पद भरेगा। भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, अनुभाग अधिकारी से सहायक ग्रेड-2 के जिन पदों को भरने की कोशिश की जा रही है, वह प्रमोशन के पद हैं।साल 2024 में मंत्रालय से 85 अधिकारी रिटायर हुए हैं और साल 2025 में लगभग 130 अधिकारी रिटायर होंगे। इस स्थिति ने जीएडी के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। यही कारण है कि प्रमोशन के पदों को भी सीधी भर्ती से भरने की कोशिश की जा रही है। उधर, कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल कहते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव जीएडी सहित अन्य अधिकारियों को लिखित में आपत्ति दर्ज करा दी है। पटेल का कहना है कि इन पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के कारण ऐसा नहीं कर सकते हैं तो साल 2020 में लिए निर्णय अनुसार उच्च पदनाम दे दें। फिर जिम्मेदारी से काम करने लगेंगे।

4 साल पहले हुआ पदनाम देने का निर्णय
पदोन्नति पर रोक से कर्मचारियों की बढ़ती नाराजी के कारण सरकार ने 2020 में कैबिनेट कमेटी बनाई थी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन महाधिवक्ता, हाईकोर्ट जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता, विधि विभाग के प्रमुख सचिव की मौजूदगी में बीच का रास्ता निकाला गया था। कमेटी ने तय किया था कि कर्मचारियों को वरिष्ठ वेतनमान तो दिया ही जा रहा है, उच्च पदनाम भी दे दें, तो काम में सुधार हो जाएगा। जीएडी ने यह निर्देश अन्य विभागों को जारी किए और विभागों में उच्च पद का प्रभार देकर कर्मचारियों को किसी हद तक संतुष्ठ भी कर दिया, पर जीएडी ने खुद ही अपने निर्देश का पालन नहीं किया।

अप्रैल 16 से पदोन्नति पर रोक
मप्र लोक सेवा (पदोन्नति) अधिनियम 2002 का पदोन्नति में आरक्षण का नियम जबलपुर हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल 2016 को खत्म कर दिया था और इस नियम से पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों को रिवर्ट करने को कहा था। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मप्र सरकार सुप्रीम कोर्ट गई, तो कोर्ट ने पहली ही सुनवाई में प्रकरण में यथास्थिति रखने के निर्देश दिए थे। तभी से प्रदेश में पदोन्नति पर रोक लगी है। इस अवधि में 1 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं।

इन विभागों ने दिया उच्च पद का प्रभार
पुलिस-गृह, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, वन सहित कई विभागों ने कर्मचारियों के विरोध को शांत करने के लिए अपने कर्मचारियों को उच्च पद का प्रभार दे दिया है।

You Might Also Like

कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 32 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का हुआ शुभारंभ

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश

छत्तीसगढ़ में कल मंत्रिमंडल विस्तार: साय सरकार में 3 नए मंत्री लेंगे शपथ!

कानफोड़ू DJ पर हाईकोर्ट की सख्ती: 1 लाख जुर्माना और 5 साल तक की सजा का प्रावधान

News Desk January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू गाड़ी के विस्तार का शुभारंभ किया गया माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू गाड़ी के विस्तार का शुभारंभ किया गया
Next Article डिप्टी सीएम अरुण साव बोले – नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव बोले – नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 32 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा
कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 32 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा
छत्तीसगढ़ राज्य
नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश
नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में कल मंत्रिमंडल विस्तार: साय सरकार में 3 नए मंत्री लेंगे शपथ!
छत्तीसगढ़ में कल मंत्रिमंडल विस्तार: साय सरकार में 3 नए मंत्री लेंगे शपथ!
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?