By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्राह्मण या आदिवासी पर लग सकता है दांव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > ब्राह्मण या आदिवासी पर लग सकता है दांव
मध्यप्रदेशराज्य

ब्राह्मण या आदिवासी पर लग सकता है दांव

News Desk
Last updated: 2025/01/14 at 11:30 AM
News Desk
Share
4 Min Read
ब्राह्मण या आदिवासी पर लग सकता है दांव
SHARE

भोपाल। मप्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह कौन लेगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा शुरू हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवार्चन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्यसभा सदस्य सुमर सिंह सोलंकी के नाम चर्चा में है। माना जा रहा है की समीकरणों को देखते हुए पार्टी ब्राह्मण या आदिवासी चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।
भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल को पांच साल हो गए है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत और लोकसभा चुनाव में पहली बार सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की। अब भाजपा में रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के निवार्चन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वीडी शर्मा को संगठन केंद्र में बड़ी भूमिका दे सकता है। प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री के होने के चलते सामान्य या ब्राह्मण वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि संगठन आदिवासी चेहरे को भी मौका दे सकता है। इसका कारण लंबे समय से आदिवासी नेता को प्रदेश की कमान नहीं सौंपी गई है। एससी वर्ग से सत्यनारायण जटिया प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका है। इसका एक कारण जातिगत समीकरण को ध्यान रखते हुए आदिवासी वर्ग को मौका देना भी माना जा रहा है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री होने के अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ब्राह्मण और जगदीश देवड़ा एससी वर्ग से आते हैं। वीडी शर्मा सामान्य वर्ग से आते हैं।

 

ये नेता दौड़ में

फग्गन सिंह कुलस्ते
सात बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते इस दौड़ में सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रह चुके कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद लोकसभा का टिकट दिया गया। भाजपा में कुलस्ते आदिवासियों का बड़ा चेहरा है। ऐसे में एसटी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए दावेदार माने जा रहे हैं।

सुमेर सिंह सोलंकी
राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी युवा नेता हैं। उनकी आदिवासी समुदाय में अच्छी पकड़ है। वह भाजपा में संघ के करीबी माने जाते हैं। इसलिए उनका नाम भी रेस में है।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी प्रदेश अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उनको महाराष्ट्र चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कई कांग्रेसी नेताओं का उन्होंने भाजपा में शामिल कराया।

 अरविंद सिंह भदौरिया
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया क्षत्रिय वर्ग से आते है। ब्राह्मण के बाद क्षत्रिय को मौका देने की चर्चा चल रही है। भदौरिया को केंद्रीय नेतृत्व के कुछ नेताओं का समर्थन भी है।  

 हेमंत खंडेलवाल
बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। वह प्रदेश संगठन में लंबे समय से काम कर रहे है। संगठन के ही वरिष्ठ नेताओं ने उनका नाम बढ़ाया है।

You Might Also Like

गांव में आतंक: 35 हाथियों का झुंड पहुंचा बस्ती, दहशत में लोग

लाखासार में मनरेगा से नया पंचायत भवन तैयार, नए पंचायत भवन से ग्राम पंचायत कार्यों में आएगी सुगमता

छुट्टी वाली मैडम पर भड़के ग्रामीण, स्कूल में जड़ा ताला, की स्थायी छुट्टी की मांग

‘सैलून वाले गुरुजी’: बच्चों को पढ़ाई के साथ मुफ्त हेयर कटिंग की अनोखी सौगात

60 लाख की सड़क बनी दलदल: गड्ढों और झाड़ियों में समाई, ठेकेदार को नोटिस

News Desk January 14, 2025 January 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली में आचार संहिता के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने जब्त की 9.8 करोड़ रुपये की नकदी, 14,211 लीटर शराब और 5 करोड़ रुपये की ड्रग्स दिल्ली में आचार संहिता के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने जब्त की 9.8 करोड़ रुपये की नकदी, 14,211 लीटर शराब और 5 करोड़ रुपये की ड्रग्स
Next Article चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने के आरोपों को किया खारिज, नहीं मिली सच्चाई चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने के आरोपों को किया खारिज, नहीं मिली सच्चाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

गांव में आतंक: 35 हाथियों का झुंड पहुंचा बस्ती, दहशत में लोग
गांव में आतंक: 35 हाथियों का झुंड पहुंचा बस्ती, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ राज्य
लाखासार में मनरेगा से नया पंचायत भवन तैयार, नए पंचायत भवन से ग्राम पंचायत कार्यों में आएगी सुगमता
लाखासार में मनरेगा से नया पंचायत भवन तैयार, नए पंचायत भवन से ग्राम पंचायत कार्यों में आएगी सुगमता
छत्तीसगढ़ राज्य
छुट्टी वाली मैडम पर भड़के ग्रामीण, स्कूल में जड़ा ताला, की स्थायी छुट्टी की मांग
छुट्टी वाली मैडम पर भड़के ग्रामीण, स्कूल में जड़ा ताला, की स्थायी छुट्टी की मांग
छत्तीसगढ़ राज्य
‘सैलून वाले गुरुजी’: बच्चों को पढ़ाई के साथ मुफ्त हेयर कटिंग की अनोखी सौगात
‘सैलून वाले गुरुजी’: बच्चों को पढ़ाई के साथ मुफ्त हेयर कटिंग की अनोखी सौगात
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?