By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से नगर निकाय चुनाव तुरंत कराने का दिया आदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से नगर निकाय चुनाव तुरंत कराने का दिया आदेश
राज्य

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से नगर निकाय चुनाव तुरंत कराने का दिया आदेश

News Desk
Last updated: 2025/01/14 at 1:51 PM
News Desk
Share
3 Min Read
झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से नगर निकाय चुनाव तुरंत कराने का दिया आदेश
SHARE

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में नगर निकायों के चुनाव नहीं कराए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने इसे अवमानना का मामला करार देते हुए कहा कि राज्य की सरकार नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया के नाम पर चुनाव नहीं रोक सकती। कोर्ट ने इस मामले में भारत के निर्वाचन आयोग को भी नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को तय की गई है।

झारखंड हाई कोर्ट ने इस संबंध में रांची नगर निगम की निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए करीब एक साल पहले 4 जनवरी, 2024 को नगर निकाय के चुनाव की तारीखें तीन हफ्ते के भीतर घोषित करने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने कहा था कि नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी चुनावों को लटकाए रखना संवैधानिक और स्थानिक ब्रेकडाउन है।

जस्टिस आनंद सेन की बेंच में हुई सुनवाई
कोर्ट के इस फैसले का अनुपालन नहीं होने पर रोशनी खलखो ने अवमानना याचिका दाखिल की है। सोमवार को जस्टिस आनंद सेन की बेंच में इस पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण प्रतिशत तय करने के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया जारी है। इसके पूरे होने के बाद चुनाव करा लिए जाएंगे।

ट्रिपल टेस्ट की आड़ में चुनाव रोकना गलत: कोर्ट
इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रिपल टेस्ट की आड़ में चुनाव रोकना गलत है। सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता ने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग ने आग्रह के बावजूद नया वोटर लिस्ट अब तक उपलब्ध नहीं कराया है। राज्य सरकार भी इसमें सहयोग नहीं कर रही है। इस पर कोर्ट ने भारत के निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

अप्रैल 2023 में ही समाप्त हो गया झारखंड में सभी नगर निकायों का कार्यकाल
उल्लेखनीय है कि झारखंड में सभी नगर निकायों का कार्यकाल अप्रैल 2023 में ही समाप्त हो गया है। नए कार्यकाल के लिए चुनाव 27 अप्रैल, 2023 तक करा लिए जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। इसके पीछे की वजह यह है कि राज्य सरकार ने नगर निकायों का नया चुनाव कराने के पहले ओबीसी आरक्षण का प्रतिशत तय करने के लिए राज्य में ट्रिपल टेस्ट कराने का फैसला लिया है और इसकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है।

You Might Also Like

त्रेतायुगीन धरोहर ‘लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर’ बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र…

रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन –मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

जगदलपुर में सट्टा किंग की नई चाल हुई फेल, डॉग रेस्क्यू टीम ने किया शातिर का शिकार

सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना

पीएम किसान सम्मान निधि से उमेश नंदराम को मिला आर्थिक संबल….

News Desk January 14, 2025 January 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इसरो का स्पेडेक्स मिशन सफल रहा तो भारत भी बन जाएगा ताकतवर इसरो का स्पेडेक्स मिशन सफल रहा तो भारत भी बन जाएगा ताकतवर
Next Article छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामनुजगंज में भाजपा जिला कार्यालय भवन तैयार, नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामनुजगंज में भाजपा जिला कार्यालय भवन तैयार, नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

त्रेतायुगीन धरोहर ‘लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर’ बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र…
त्रेतायुगीन धरोहर ‘लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर’ बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन –मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन –मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जगदलपुर में सट्टा किंग की नई चाल हुई फेल, डॉग रेस्क्यू टीम ने किया शातिर का शिकार
जगदलपुर में सट्टा किंग की नई चाल हुई फेल, डॉग रेस्क्यू टीम ने किया शातिर का शिकार
छत्तीसगढ़ राज्य
सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना
सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?