By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर: कोल्डप्ले का भारत में होने जा रहा कॉन्सर्ट, 26 जनवरी को लाइव स्ट्रीम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > मनोरंजन > म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर: कोल्डप्ले का भारत में होने जा रहा कॉन्सर्ट, 26 जनवरी को लाइव स्ट्रीम
मनोरंजन

म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर: कोल्डप्ले का भारत में होने जा रहा कॉन्सर्ट, 26 जनवरी को लाइव स्ट्रीम

News Desk
Last updated: 2025/01/17 at 4:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर: कोल्डप्ले का भारत में होने जा रहा कॉन्सर्ट, 26 जनवरी को लाइव स्ट्रीम
SHARE

Coldplay: दुनियाभर में अपने बेहतरीन म्यूजिक और गानों के लिए मशहूर कोल्डप्ले भारत में अपना कॉन्सर्ट करने वाला है। इसके टिकटों के लिए भी काफी मारामारी मची है। वहीं, टिकटों की कालाबाजारी और धोखाधड़ी की खबरें भी सामने आ रही हैं। खैर, जो लोग कॉन्सर्ट को अपने घर पर बैठकर देखने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए गुड न्यूज है। कोल्डप्ले का प्रसारण डिज्नी प्लस Hotstar पर होगा। डिज्नी प्लस Hotstar कोल्डप्ले के साथ मिलकर भारत भर में दर्शकों के लिए उनके प्रतिष्ठित ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट’ को लाइव प्रस्तुत किया जाएगा। 

क्रिस मार्टिन ने जताया उत्साह
कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने भारत में शो करने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, "भारत में हमारे सभी दोस्तों को नमस्ते। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 26 जनवरी को, अहमदाबाद से हमारा शो डिज्नी प्लस Hotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग होगा, इसलिए आप इसे भारत में कहीं से भी देख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारे साथ जुड़ेंगे। हम आपके खूबसूरत देश में आने के लिए बहुत उत्साहित हैं। ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं!”

इस दिन होगा स्ट्रीम
कोल्डप्ले  कॉन्सर्ट  26 जनवरी, 2025 को डिज्नी प्लस Hotstar पर विशेष रूप से लाइव प्रसारित किया जाएगा। Hotstar का दावा है कि इसका लाइव प्रसारण अच्छी क्वालिटी में किया जाएगा, जिससे की लोग कॉन्सर्ट का आनंद उठा सके।

कॉन्सर्ट में इन नियमों का करना होगा पालन
'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' के दौरान ब्रिटिश बैंड ने ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को तीन शो आयोजित किए हैं। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई, इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद चेतावनी जारी की गई कि  इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन ना होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

News Desk January 17, 2025 January 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम से सवाल पूछने के लिए छत्तीसगढ़ के छात्र सबसे ज्यादा उत्सुक पीएम से सवाल पूछने के लिए छत्तीसगढ़ के छात्र सबसे ज्यादा उत्सुक
Next Article विपक्ष ने नगर पालिका प्रशासन पर साधा निशाना, तो CMO ने कहा पालिका अध्यक्ष निजी खर्च से करेंगी भुगतान विपक्ष ने नगर पालिका प्रशासन पर साधा निशाना, तो CMO ने कहा पालिका अध्यक्ष निजी खर्च से करेंगी भुगतान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दिल्ली से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, विकास और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
दिल्ली से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, विकास और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
छत्तीसगढ़ राज्य
समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय…
समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बलरामपुर रामानुजगंज: एकलव्य विद्यालय की अधीक्षका ने की आत्महत्या, 45 दिन में पांचवीं घटना
बलरामपुर रामानुजगंज: एकलव्य विद्यालय की अधीक्षका ने की आत्महत्या, 45 दिन में पांचवीं घटना
छत्तीसगढ़ राज्य
नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, दो लाख के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार
नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, दो लाख के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?