By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहार के खगड़िया से गिरफ्तार साइबर ठग ने नवी मुंबई के व्यक्ति से की थी 15 करोड़ की ठगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > बिहार के खगड़िया से गिरफ्तार साइबर ठग ने नवी मुंबई के व्यक्ति से की थी 15 करोड़ की ठगी
राज्य

बिहार के खगड़िया से गिरफ्तार साइबर ठग ने नवी मुंबई के व्यक्ति से की थी 15 करोड़ की ठगी

News Desk
Last updated: 2025/01/18 at 1:17 PM
News Desk
Share
3 Min Read
बिहार के खगड़िया से गिरफ्तार साइबर ठग ने नवी मुंबई के व्यक्ति से की थी 15 करोड़ की ठगी
SHARE

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले से साइबर मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय सुजीत कुमार के मामले का तार कंबोडिया से भी जुड़ा है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में यह राजफाश हुआ है। सुजीत खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के नया नगर बन्नी का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रविवार को नवी मुंबई के साइबर पुलिस उप निरीक्षक रोहित महेशखूंट थाना पहुंचे। सोमवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से नया नगर बन्नी में छापेमारी कर मदन कुमार के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि सुजीत कुमार के विरुद्ध साइबर थाना नवी मुंबई में मामला दर्ज है, जो साइबर ठगी से संबंधित है।

15 करोड़ की ठगी
जनवरी और अगस्त, 2024 के बीच सुजीत ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नवी मुंबई के एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का आश्वासन देकर जाल में फंसाया और उससे 14,88,91,665 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट सहित कई सुरागों पर काम किया और बिहार के रहने वाले आरोपित तक पहुंच गई। पूछताछ के दौरान सुजीत ने स्वीकार किया कि जून 2023, जनवरी 24, फरवरी एवं जून 24 में उसने कंबोडिया से कॉल सेंटर के माध्यम से कई भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया। साइबर पुलिस ने शिकायत पर नए आपराधिक कोड बीएनएस और आइटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रविधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित से पूछताछ में पता चला कि जून 2023 से जनवरी 2024 और फिर फरवरी 2024 से जून 2024 के बीच वह कंबोडिया में था, जहां उसने कॉल सेंटरों में काम किया और भारतीयों को साइबर धोखाधड़ी में ठगा।

कंबोडिया में सप्लाई करता था भारतीय सिम
वह भारत में सिम कार्ड खरीदता था और उन्हें कंबोडिया में अपने सहयोगियों को सप्लाई करता था। वह कई टेलीग्राम समूहों का सदस्य था और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र के लोगों से जुड़ा हुआ था। पता चला है कि वह भारत में अन्य सहयोगियों के संपर्क में भी था। सुजीत कुमार का गांव में साधारण मकान है। खपरैल और छत का मकान है। उसके पिता मदन कुमार सिंह प्राइवेट बिजली मिस्त्री और मजदूरी का काम करता है। सुजीत कुछ महीने से गांव में रह रहा था और लोगों से कहता था कि वह कंबोडिया गया था। वहां उसके रुपये-पैसे छिन लिए गए। जान से मारने की धमकी मिली और किसी तरह से वहां से जान बचाकर आया। सुजीत के पिता मदन कुमार सिंह ने बताया कि, उसको नौकरी के लिए जमीन बेचकर पांच लाख रुपये दिए थे।

You Might Also Like

कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष जोर….

कोण्डागांव : खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा ‘बने खाबो – बने रहिबो‘ जागरूकता अभियान

रायपुर : ’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों की ताकत’

उत्तर बस्तर कांकेर : शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के आसपास तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें सभी एसडीएम : कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर

रायपुर : प्रदेश में अब तक 636.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

News Desk January 18, 2025 January 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला  मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला
Next Article छत्तीसगढ़-रायगढ़ और रायपुर में संजय और बजरंग अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर छापे, आईटी की रेड से व्यापारियों में हड़कंप छत्तीसगढ़-रायगढ़ और रायपुर में संजय और बजरंग अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर छापे, आईटी की रेड से व्यापारियों में हड़कंप
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष जोर….
कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोण्डागांव : खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा ‘बने खाबो – बने रहिबो‘ जागरूकता अभियान
कोण्डागांव : खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा ‘बने खाबो – बने रहिबो‘ जागरूकता अभियान
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : ’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों की ताकत’
रायपुर : ’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों की ताकत’
छत्तीसगढ़ राज्य
उत्तर बस्तर कांकेर : शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के आसपास तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें सभी एसडीएम : कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर
उत्तर बस्तर कांकेर : शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के आसपास तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें सभी एसडीएम : कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?