By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली पुलिस ने गोवा विला बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > दिल्ली पुलिस ने गोवा विला बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
राज्य

दिल्ली पुलिस ने गोवा विला बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

News Desk
Last updated: 2025/01/22 at 12:26 PM
News Desk
Share
4 Min Read
दिल्ली पुलिस ने गोवा विला बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
SHARE

दिल्ली। गोवा घूमने जाने वाले पर्यटकों को सस्ती दरों पर विला दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चार शातिरों को उत्तरी गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस के अनुसार ये ठग अब तक करीब 500 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं, जिसमें बड़ी संख्या NCR के लोगों की है। आरोपित बुकिंग डॉटकॉम वेबसाइट के जरिये खुद को होटल संचालक बताते हुए गोवा में विला की बुकिंग कराने के लिए लोगों से ऑनलाइन पैसे ऐंठते थे। ये मामला गोवा से जुड़ा होने के कारण दिल्ली पुलिस ने गोवा के डीजी आलोक कुमार के पास शिकायत भेज दी थी। पकड़े गए आरोपितों की पहचान ग्वालियर के लक्सर निवासी सौरभ, हैदराबाद के टालीचौकी निवासी सैयद अली मुख्तार व हिमायत नगर निवासी मोहम्मद फिरोज और आसिफ नगर निवासी मोहम्मद अजहरुद्दीन सैफ के रूप में हुई है।

बुकिंग कर गोवा पहुंचे तो नहीं था कोई विला
दिल्ली और गोवा पुलिस को कुछ माह पहले पर्यटकों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में कई शिकायतें मिली थीं। चंडीगढ़ निवासी पंकज धीमान को बुकिंग डाटकाम पर गोवा में रूबी विला बुक करने के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। जब वह बताए गए विला के पते पर पहुंचे तब वहां उस नाम से कोई विला नहीं था। गोवा के अंजुना थाने में केस दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच की और चार ठगों को गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिका जाने की चाह में 41 लाख गंवाए
उधर, एक अन्य मामले में IGI एयरपोर्ट थाना पुलिस ने ऐसे एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी तरीके से एक व्यक्ति को अमेरिका भेजने की कोशिश की। उसने युवक से 41 लाख रुपये ठग लिए। आरोपित एजेंट का नाम मनदीप सिंह है। मनदीप पंजाब के कपूरथला जिले के तलवंडी चौधरियां गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह स्कूल स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खिलाड़ी था और अब पंजाब के एक सरकारी स्कूल में पीटी शिक्षक के रूप में काम कर रहा है, लेकिन अतिरिक्त पैसा कमाने की चाह में उसने एजेंट का काम भी शुरू कर दिया। एयरपोर्ट जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 14 दिसंबर को यात्री मनिंदर पाल सिंह अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद एयरपोर्ट पहुंचा।

मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में प्रवेश कराया
यात्रा दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उसके पासपोर्ट के कुछ पन्ने गायब हैं। पासपोर्ट में छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी की। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसकी इच्छा थी कि वह अमेरिका जाए। वर्ष 2023 में एक दोस्त के जरिये एजेंट मनदीप से मिला। एजेंट ने उसे 41 लाख रुपये लेकर विभिन्न देशों की सीमा लांघने के बाद अमेरिका पहुंचाने का आश्वासन दिया।उसने कजाकिस्तान, दुबई, सेनेगल और उसके बाद लीबिया, निकारागुआ, होंडुरास, ग्वाटेमाला व मैक्सिको की अवैध यात्रा की व्यवस्था की। फिर मेक्सिको की सीमा लांघकर अमेरिका में उसे प्रवेश करवाया। अमेरिका पहुंचने के बाद एजेंट के निर्देश पर उसने अपने पासपोर्ट के कुछ पन्नों को हटा दिया, जिसमें नकली वीजा और टिकट थे। बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने छेड़छाड़ किए गए पासपोर्ट के आधार पर पकड़कर उसे भारत भेज दिया।

You Might Also Like

ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान जल महोत्सव का होगा आयोजन: मंत्री केदार कश्यप….

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने किया अम्बेडकर अस्पताल के प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण….

जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एकलव्य स्कूलों के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ….

News Desk January 22, 2025 January 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अलबामा के मुर्दाघर की पूर्व कर्मचारी को शव के अंग बेचने पर 15 साल की सजा अलबामा के मुर्दाघर की पूर्व कर्मचारी को शव के अंग बेचने पर 15 साल की सजा
Next Article  स्कूटी में छिपाकर गांजा ले जा रहे युवती-पुरुष गिरफ्तार, 2.6 किलो गांजा बरामद  स्कूटी में छिपाकर गांजा ले जा रहे युवती-पुरुष गिरफ्तार, 2.6 किलो गांजा बरामद
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान जल महोत्सव का होगा आयोजन: मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान जल महोत्सव का होगा आयोजन: मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने किया अम्बेडकर अस्पताल के प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण….
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने किया अम्बेडकर अस्पताल के प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके…
जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?