By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना ही सशक्त समाज की नींव है: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना ही सशक्त समाज की नींव है: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
मध्यप्रदेशराज्य

सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना ही सशक्त समाज की नींव है: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

News Desk
Last updated: 2025/01/23 at 2:54 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना ही सशक्त समाज की नींव है: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
SHARE

भोपाल: उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज मध्यप्रदेश को एक बेहतरीन निवेश स्थल के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश की सकारात्मक नीतियां, सहयोगी वातावरण, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव शक्ति के साथ शांतिपूर्ण वातावरण और सुदृढ़ कानून व्यवस्था इसे निवेश के लिए आदर्श स्थान बनाती है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश समृद्ध होता है तो उसके साथ चुनौतियां भी आती हैं, इसके लिए निरंतर सजग और सतर्क रहना जरूरी है।

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में दैनिक भास्कर मीडिया समूह के "पुलिस अवार्ड-2025" कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नशाखोरी प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रहा है। पुलिस विभाग के कार्यों से अपराधियों का मनोबल टूटा है, जिससे प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने देश के भविष्य को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए नशामुक्ति के प्रयासों को और अधिक सघन और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के प्रति जन-जागरूकता लाना भी बहुत जरूरी है, ताकि नैतिक दबाव के जरिए अपराध की घटनाओं को जड़ से खत्म किया जा सके।

26 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हर पद महत्वपूर्ण है, और पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करके समाज को समृद्ध और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट भावना और कर्तव्य की भावना का संचार करके समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दैनिक भास्कर मीडिया समूह केवल नकारात्मक खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सकारात्मक कार्यों और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

वर्दी की गरिमा बढ़ाना हमारा कर्तव्य

भोपाल कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि जब कोई वर्दी में होता है, तो वह पूरे विभाग का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वर्दी की गरिमा बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया। कमिश्नर श्री मिश्र ने कहा कि मीडिया का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्यों को बढ़ावा देने और उसे समाज के सामने प्रस्तुत करने में दैनिक भास्कर के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया समूह के मुख्य संपादक श्री सतीश सिंह उपस्थित थे।

You Might Also Like

कैबिनेट बैठक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

छत्तीसगढ़ सरकार का तोहफा: कर्मचारियों का डीए बढ़कर 55% हुआ, वेतन में होगी बढ़ोतरी

रायपुर : प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल रमेन डेका ने किए महाप्रभु जगन्नाथ भगवान के दर्शन

News Desk January 23, 2025 January 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, टैक्स पर कुछ राहत की उम्मीद बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, टैक्स पर कुछ राहत की उम्मीद
Next Article इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा: 25-26 जनवरी को होंगे प्रमुख कार्यक्रम इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा: 25-26 जनवरी को होंगे प्रमुख कार्यक्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कैबिनेट बैठक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….
कैबिनेट बैठक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ सरकार का तोहफा: कर्मचारियों का डीए बढ़कर 55% हुआ, वेतन में होगी बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ सरकार का तोहफा: कर्मचारियों का डीए बढ़कर 55% हुआ, वेतन में होगी बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर : प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?