By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टीम इंडिया ने फैंस को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, U19 T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी जीत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > खेल > टीम इंडिया ने फैंस को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, U19 T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी जीत
खेल

टीम इंडिया ने फैंस को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, U19 T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी जीत

News Desk
Last updated: 2025/01/26 at 5:13 PM
News Desk
Share
3 Min Read
टीम इंडिया ने फैंस को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, U19 T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी जीत
SHARE

भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भारत की अंडर-19 महिला टीम ने क्रिकेट फैंस को जीत का तोहफा दिया है। दरअसल, ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के सुपर-6 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल कर जीत का चौका लगाया। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है और उसे हर मैच में आसानी से जीत मिल रही है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया की एकतरफा जीत

भारत और बांग्लादेश के बीच ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का यह मैच कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। पिछले मैचों की तरह इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया और बांग्लादेश को सस्ते में आउट कर दिया। भारत महिला अंडर 19 ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की कप्तान सुमैया अख्तर ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा शबनम शकील, जोशीता वीजे और गोंगाडी त्रिशा को भी 1-1 सफलता मिली।

भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

टीम इंडिया ने 65 रन का लक्ष्य काफी आसानी से हासिल कर लिया। गोंगाडी त्रिशा ने 31 गेंदों पर 40 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। वहीं, सानिका चालके 11 रन और निक्की प्रसाद 5 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाई। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज, मलेशिया और श्रीलंका की टीमों को भी हराया था। ऐसे में वह एक बार फिर खिताब जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया को अब अपना अगला मैच 28 जनवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है

You Might Also Like

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

News Desk January 26, 2025 January 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक, अपनाया रेखा का आइकॉनिक लुक, फैंस को दिलाई रेखा की याद मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक, अपनाया रेखा का आइकॉनिक लुक, फैंस को दिलाई रेखा की याद
Next Article 30 लाख की आबादी वाले देश के खिलाड़ी ने जीता बड़ा ICC अवॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ 30 लाख की आबादी वाले देश के खिलाड़ी ने जीता बड़ा ICC अवॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बांग्लादेशी घुसपैठ और कोलकाता की स्थिति पर जताई चिंता
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बांग्लादेशी घुसपैठ और कोलकाता की स्थिति पर जताई चिंता
छत्तीसगढ़ राज्य
खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है : मुख्यमंत्री साय
खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ राज्य
खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री श्री साय
खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री श्री साय
छत्तीसगढ़ राज्य
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में नवीन सभागार का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में नवीन सभागार का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?