By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा
मध्यप्रदेशराज्य

पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

News Desk
Last updated: 2025/01/27 at 10:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा
SHARE

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले एक वकील ने अपनी प्रतिभा को एक अलग ही अंदाज में साबित किया। आज रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एडवोकेट लोकेश मंगल ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पीतल की 2000 पन्नों की शीट पर भारतीय संविधान को उकेर कर दुनिया भर में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। पीतल से बने इस संविधान का लोकार्पण 25 जनवरी 2025 को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में किया गया। लोकेश को 'पीतल मैन' के नाम से भी जाना जाता है।

ऐसे शुरू हुई कहानी

एडवोकेट लोकेश मंगल ने यह काम 14 अप्रैल 2024 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर शुरू किया। लोकेश ने संविधान के सभी प्रमुख अनुच्छेदों, प्रावधानों और मौलिक अधिकारों को लेजर तकनीक का इस्तेमाल कर पीतल की 48 गेज शीट पर उकेरा। इस किताब को तैयार करने में कई महीनों की मेहनत और 299 घंटे की लेजर प्रिंटिंग लगी। संविधान की विषय-वस्तु के अलावा इस पुस्तक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के चित्र, विश्व के 193 देशों के प्रतीक चिह्न, भारतीय रियासतों के मानचित्र तथा लोकसभा और राज्यसभा की कार्य-प्रणाली का भी उल्लेख है। यह पुस्तक संविधान की विषय-वस्तु को हिंदी, संस्कृत और मराठी भाषाओं में प्रस्तुत करती है।

जन सहयोग से पूरा हुआ कार्य

पीतल से बने इस अनूठे संविधान को लोकेश ने पूरी तरह जन सहयोग से पूरा किया। इसमें आम नागरिकों के साथ-साथ वकीलों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं ने भी अपना योगदान दिया। उन्होंने इसे "संविधान से देश" पहल के तहत तैयार किया, जिसका उद्देश्य लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। आपको बता दें कि लोकेश मंगल की कारीगरी पहले भी चर्चा में रही है। 2023 में उन्होंने 193 देशों के संविधानों की 57 किलो की पुस्तक और भारतीय संविधान सभा का पीतल का मॉडल तैयार किया था। उनके द्वारा बनाए गए कार्यों को न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।

You Might Also Like

MP पुलिस भर्ती 2025: अब ट्रांसजेंडर भी बन सकेंगे आरक्षक, 7500 पदों पर आवेदन शुरू

दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन का संवेदनशील निर्णय…..

बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता — दण्डकारण्य क्षेत्र के 200 से अधिक माओवादी कैडर करेंगे आत्मसमर्पण…..

श्मशानों का नया रूप: 2026 तक अतिक्रमण मुक्त, फेंसिंग और हरियाली से होगा सजाया – प्रहलाद सिंह पटेल

आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में मप्र का देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन

News Desk January 27, 2025 January 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली के जीबी रोड पर सेक्स वर्कर्स ने विधानसभा चुनाव से पहले बताईं अपनी समस्याएं दिल्ली के जीबी रोड पर सेक्स वर्कर्स ने विधानसभा चुनाव से पहले बताईं अपनी समस्याएं
Next Article अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो की मौत और दो लोग घायल अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो की मौत और दो लोग घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP पुलिस भर्ती 2025: अब ट्रांसजेंडर भी बन सकेंगे आरक्षक, 7500 पदों पर आवेदन शुरू
MP पुलिस भर्ती 2025: अब ट्रांसजेंडर भी बन सकेंगे आरक्षक, 7500 पदों पर आवेदन शुरू
मध्यप्रदेश राज्य
दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन का संवेदनशील निर्णय…..
दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन का संवेदनशील निर्णय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता — दण्डकारण्य क्षेत्र के 200 से अधिक माओवादी कैडर करेंगे आत्मसमर्पण…..
बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता — दण्डकारण्य क्षेत्र के 200 से अधिक माओवादी कैडर करेंगे आत्मसमर्पण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्मशानों का नया रूप: 2026 तक अतिक्रमण मुक्त, फेंसिंग और हरियाली से होगा सजाया – प्रहलाद सिंह पटेल
श्मशानों का नया रूप: 2026 तक अतिक्रमण मुक्त, फेंसिंग और हरियाली से होगा सजाया – प्रहलाद सिंह पटेल
मध्यप्रदेश राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?