By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: होटल मैनेजमेंट के कोर्स से गैंगस्टर तक; कौन है UK में बसा कपिल सांगवान, जिसने नफे सिंह राठी को मरवा डाला?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > विदेश > होटल मैनेजमेंट के कोर्स से गैंगस्टर तक; कौन है UK में बसा कपिल सांगवान, जिसने नफे सिंह राठी को मरवा डाला?…
विदेश

होटल मैनेजमेंट के कोर्स से गैंगस्टर तक; कौन है UK में बसा कपिल सांगवान, जिसने नफे सिंह राठी को मरवा डाला?…

Last updated: 2024/03/01 at 10:53 AM
Share
4 Min Read
होटल मैनेजमेंट के कोर्स से गैंगस्टर तक; कौन है UK में बसा कपिल सांगवान, जिसने नफे सिंह राठी को मरवा डाला?…
SHARE

इंडियन नेशनल लोकदल के हरियाणा चीफ नफे सिंह राठी की हत्या में गैंगस्टर कपिल सांगवान की भूमिका की जांच हो रही है।

पुलिस यूके में बसे इस गैंगस्टर के रोल का पता लगा रही है। इस घटना में नफे सिंह राठी के सहायक और नेता जय किशन की भी हत्या कर दी गई थी।

झज्जर के बहादुरगढ़ में हुई इस घटना से हर कोई हैरान है और हरियाणा की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच यूके में रह रहे गैंगस्टर कपिल सांगवना उर्फ नंदू के जिम्मेदारी लेने से इस मामले में चिंताएं और बढ़ गई हैं। 

यही नहीं लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर यूके में बैठकर हरियाणा तक खूंखार घटनाओं को अंजाम दे रहा कपिल सांगवान आखिर कौन है…

कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है और महज 32 साल का ही है। उसके खिलाफ भारत में मर्डर, हत्या के प्रयास, फिरौती, लूट और आर्म्स ऐक्ट समेत 18 मामले दर्ज हैं।

ये केस सांगवान पर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में दर्ज हैं। होटल मैनेजमेंट का कोर्स बीच में छोड़कर कपिल सांगवान अपराध की दुनिया में चला गया था।

वह हरियाणा के ही मानेसर के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने कपिल सांगवान की गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। 

आखिर नफे सिंह से क्या थी सांगवान की रंजिश?

कपिल सांगवना ने बुधवार को ही नफे सिंह राठी की हत्या कराने की जिम्मेदारी ली थी। उसने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार नफे सिंह राठी का याराना कपिल सांगवान के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर मनजीत महल से था।

इसी के चलते कपिल सांगवान खफा था और उसने नफे सिंह राठी की हत्या करा दी। हरियाणा पुलिस फिलहाल पोस्ट को वेरिफाई कर रही है।

कहा जाता है कि मनजीत ने सांगवान के एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही दोनों की रंजिश चल रही है। फिर 2017 में सांगवान ने मनजीत के पिता श्रीकृष्ण की हत्या कर दी थी। उसके बाद से यह रंजिश और बढ़ी है।

नफे सिंह राठी पर भी लगाया गुंडागर्दी का आरोप

कपिल सांगवान ने सोशल मीडिया पर बताया कि नफे सिंह राठी ने मनजीत महल की मदद की थी, तभी उसके रिश्तेदार सुनील की हत्या हुई थी।

कपिल सांगवान ने धमकी देते हुए अंदाज में कहा कि जो भी मेरे दुश्मनों का समर्थन करेगा, उसे अंजाम भुगतना होगा। बहादुरगढ़ जानता है कि नफे सिंह राठी जब सत्ता में था तो उसने कई लोगों का अपहरण किया और हत्याएं कीं।

उसकी सत्ता के आगे कोई बोल नहीं पाता था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार कपिल सांगवान का बड़ा भाई ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा ने कपिल से कहा था कि वह बदला ले। उसके ही आदेश पर यह कांड हुआ।

पेरोल पर निकला तो UK भाग गया कपिल सांगवान

कपिल सांगवान 2014 में पहली बार जेल गया था। उस पर फिरौती का केस दर्ज हुआ था। इसी साल उस पर लूट का भी केस हुआ था। सांगवान को फिर राजस्थान में 2016 में अरेस्ट किया गया था।

इसके बाद 2019 में सांगवान के खिलाफ मकोका का केस दर्ज हुआ था। 2020 में वह जब पेरोल पर जेल से निकला तो यूके ही भाग गया।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट बनवाकर सांगवान पहले थाइलैंड गया था, फिर दुबई निकल गया और बाद में वहीं से यूके चला गया।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

March 1, 2024 March 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुइज्जू के बुलावे पर भारतीय टीम मदद के लिए पहुंच गई मालदीव, सेना आ रही वापस… मुइज्जू के बुलावे पर भारतीय टीम मदद के लिए पहुंच गई मालदीव, सेना आ रही वापस…
Next Article शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंकों की उछाल के साथ फिर 73000 के पार… शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंकों की उछाल के साथ फिर 73000 के पार…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश
नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में कल मंत्रिमंडल विस्तार: साय सरकार में 3 नए मंत्री लेंगे शपथ!
छत्तीसगढ़ में कल मंत्रिमंडल विस्तार: साय सरकार में 3 नए मंत्री लेंगे शपथ!
छत्तीसगढ़ राज्य
कानफोड़ू DJ पर हाईकोर्ट की सख्ती: 1 लाख जुर्माना और 5 साल तक की सजा का प्रावधान
कानफोड़ू DJ पर हाईकोर्ट की सख्ती: 1 लाख जुर्माना और 5 साल तक की सजा का प्रावधान
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?