By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आम जनता की समस्याएं सुनने जनता दरबार लगाएंगे सिंधिया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > आम जनता की समस्याएं सुनने जनता दरबार लगाएंगे सिंधिया
मध्यप्रदेशराज्य

आम जनता की समस्याएं सुनने जनता दरबार लगाएंगे सिंधिया

News Desk
Last updated: 2025/02/02 at 8:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
आम जनता की समस्याएं सुनने जनता दरबार लगाएंगे सिंधिया
SHARE

8 और 9 फरवरी को कोलारस, शिवपुरी और पिछोर में करेंगे जनसुनवाई

भोपाल । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और नेता सक्रिय हो गए हैं। सिंधिया 8 फरवरी को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में और 9 फरवरी को शिवपुरी और पिछोर विधानसभा में जनता की समस्याएं सुनेंगे।इस जनता दरबार के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सिंधिया क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। कोलारस में वे रेस्ट हाउस में शाम 4:30 से 7:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। अगले दिन शिवपुरी के मानस भवन में सुबह 11:45 से दोपहर 2:45 तक और पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय में शाम 4:15 से 7:15 बजे तक जनसुनवाई करेंगे।

संसदीय क्षेत्र में लगातार सक्रिय
2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से सिंधिया अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वे जब भी मप्र आते हैं अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों से रूबरू होते हैं। यही नहीं वे अपने क्षेत्र में नई-नई योजनाएं ला रहे हैं। जनता की समस्याओं को वे गंभीरता से ले रहे हैं। इसके लिए वे अफसरों को लगातार आदेश-निर्देश दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इससे सिंधिया पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

विकास कार्यों को गति देने प्रतिनिधियों की नियुक्ति
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना-शिवपुरी-अशोकनगर जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए तीनों जिलों में सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां कर दी हैं। शिवपुरी जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों में 6 प्रतिनिधि सांसद का प्रतिनिधत्व करेंगे। गुना-शिवपुरी के क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षत्र से 2, शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से 2 और पिछोर विधानसभा क्षेत्र से 2 प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। इस प्रकार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आधा दर्जन जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि के रूप में तैनात किया है। इनकी जिम्मेदारी ये होगी कि आमजन की समस्या को विभिन्न विभागों के कार्य को निपटाएं। साथ ही बड़ी समस्या के बारे में सीधे केंद्रीय मंत्री को अवगत कराएंगे। मकसद यही है कि जनता की समस्या का तत्काल निराकरण हो। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से राकेश गुप्ता और हरिओम राठौर को बनाया है। वहीं, कोलारस विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मण सिंह गुर्जर और उधम सिंह धाकड़ को नियुक्त किया है। पिछोर विधानसभा क्षेत्र से सिंधिया ने मनीष अग्रवाल और प्रहलाद यादव को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सिंधिया ने अपने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दे इसी तरह अशोकनगर जिले में 6 और गुना जिले में 4 और शिवपुरी जिले में 6 और इस प्रकार टोटल 16 सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। ये सभी प्रतिनिधि सिंधिया के खास माने जाते हैं।

You Might Also Like

रायपुर : हर महीने एक हजार रुपए बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार

गायखुरी पत्थर की रंगोली: एक ऐसा इतिहास जो समय को थामकर रह गया!

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सरकारी छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना

अंबिकापुर में मानसून विदाई के साथ ठंड की एंट्री, पारा 18.4°C तक गिरा

News Desk February 2, 2025 February 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चुनाव प्रभारियों की सूची नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चुनाव प्रभारियों की सूची
Next Article तिल्दा के जनपद कार्यालय से एक प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, पंचायत के नामांकन भरने के दौरान हुई घटना तिल्दा के जनपद कार्यालय से एक प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, पंचायत के नामांकन भरने के दौरान हुई घटना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : हर महीने एक हजार रुपए बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार
रायपुर : हर महीने एक हजार रुपए बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार
छत्तीसगढ़ राज्य
गायखुरी पत्थर की रंगोली: एक ऐसा इतिहास जो समय को थामकर रह गया!
गायखुरी पत्थर की रंगोली: एक ऐसा इतिहास जो समय को थामकर रह गया!
मध्यप्रदेश राज्य
निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश राज्य
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सरकारी छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सरकारी छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?