By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…

News Desk
Last updated: 2025/05/09 at 9:01 PM
News Desk
Share
2 Min Read
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…
SHARE

रायपुर: गरियाबंद जिले के मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अचानक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुँच गए। नन्हें बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री ने जब पूछा—“बच्चों, हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं?” तो सबने उत्साह से कहा—“श्री नरेंद्र मोदी!” फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर सभी ने तुरंत उत्तर दिया—“श्री विष्णु देव साय!”

यह दृश्य सिर्फ एक सामान्य संवाद नहीं था, बल्कि यह बताता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता केवल युवाओं और बड़े बुजुर्गों तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के दिलों तक भी पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को दुलारा, चॉकलेट और टॉफियां बांटी और कुछ पल उनके साथ बिताए।

बच्चों की मासूम मुस्कान और स्नेह ने मुख्यमंत्री श्री साय को भी भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर का अवलोकन किया और बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह समर्पित है। आंगनबाड़ियों के माध्यम से हर बच्चे को बेहतर पोषण, स्वच्छता और शिक्षा मिले—यह हम सबकी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य की सभी आंगनबाड़ियों में बच्चों को पोषण आहार के साथ-साथ एक सुरक्षित, सुंदर और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण भी मिले। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की परवरिश जितनी श्रेष्ठ होगी, देश का भविष्य उतना ही सशक्त होगा।

इस अवसर पर मड़ेली आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 की कार्यकर्ता श्रीमती उर्वशी नंदे ने जानकारी दी कि केंद्र में 15 बच्चे नियमित रूप से आते हैं और उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता और गर्म भोजन प्रदान किया जाता है। पूरक पोषण आहार वितरण की प्रक्रिया भी प्रतिदिन जारी है। मुख्यमंत्री श्री साय का यह दौरा न केवल योजनाओं की निगरानी का माध्यम बना, बल्कि मुख्यमंत्री और नौनिहालों के बीच एक भावनात्मक संवाद की अनमोल झलक भी दिखा गया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदि सेवा पर्व पखवाड़ा का किया शुभारंभ….

कृषि मंत्री रामविचार नेताम का 18 व 19 सितंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे….

मुख्यमंत्री ने किया दीदी ई-रिक्शा चालक भुनेश्वरी साहू एवं मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के हितग्राही मनोज साहू से किया संवाद….

छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रयास सराहनीय: केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी….

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन….

News Desk May 9, 2025 May 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का हो रहा समाधान, जनता के बीच पहुंच रही सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… CG NEWS: सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का हो रहा समाधान, जनता के बीच पहुंच रही सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Next Article WAVES 2025: युवाओं ने रचा कीर्तिमान, रेत पर नहीं, रंगों में रचा सपना, भारत को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल…. WAVES 2025: युवाओं ने रचा कीर्तिमान, रेत पर नहीं, रंगों में रचा सपना, भारत को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदि सेवा पर्व पखवाड़ा का किया शुभारंभ….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदि सेवा पर्व पखवाड़ा का किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कृषि मंत्री रामविचार नेताम का 18 व 19 सितंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे….
कृषि मंत्री रामविचार नेताम का 18 व 19 सितंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री ने किया दीदी ई-रिक्शा चालक भुनेश्वरी साहू एवं मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के हितग्राही मनोज साहू से किया संवाद….
मुख्यमंत्री ने किया दीदी ई-रिक्शा चालक भुनेश्वरी साहू एवं मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के हितग्राही मनोज साहू से किया संवाद….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रयास सराहनीय: केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी….
छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रयास सराहनीय: केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?