By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP News- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन पर उच्चस्तरीय बैठक: कहा- मेट्रोपॉलिटन एरिया से नगरीय जीवन में आएगा गुणात्मक सुधार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP News- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन पर उच्चस्तरीय बैठक: कहा- मेट्रोपॉलिटन एरिया से नगरीय जीवन में आएगा गुणात्मक सुधार…
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP News- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन पर उच्चस्तरीय बैठक: कहा- मेट्रोपॉलिटन एरिया से नगरीय जीवन में आएगा गुणात्मक सुधार…

News Desk
Last updated: 2025/05/17 at 8:01 PM
News Desk
Share
2 Min Read
MP News- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन पर उच्चस्तरीय बैठक: कहा- मेट्रोपॉलिटन एरिया से नगरीय जीवन में आएगा गुणात्मक सुधार…
SHARE

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हो रहा है। जनसामान्य को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्रों के व्यवस्थित नियोजन को समय रहते सही दिशा देना जरूरी है। इंदौर-उज्जैन-देवास-धार और भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर प्रदेश में दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के नगरीय निकायों और विकास प्राधिकरणों के प्रबंधन को सशक्त करते हुए संस्थाओं की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रस्तावित क्षेत्रों में वर्तमान में पर्याप्त औद्योगिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। मेट्रोपॉलिटन के रूप में विकास से यहां निवेश और औद्योगिक विकास की प्रक्रिया तेज होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित बैठक में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव नागरीय विकास एवं आवास श्री संजय शुक्ला सहित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में परस्पर कनेक्टिविटी बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए बसाहटों, यातायात, सार्वनिक परिवहन, अधोसंरचना, जल आपूर्ति, सीवरेज, विद्युत आपूर्ति, और प्रकाश व्यवस्था आदि की समन्वित रूप से कार्ययोजना बना कर गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

इन वृहद क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, कृषि योग्य भूमि के संरक्षण, वन प्रबंधन, जल ग्रहण और पर्यटन की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संवेदनशीलता के साथ नीतियां निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पंचायतों को आवश्यकतानुसार नगर परिषद के रूप में विकसित किया जाए। बैठक में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तामिलनाडु में मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास एवं प्रबंधन के लिए विद्यमान व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

You Might Also Like

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राहवीर योजना होगी शुरू, एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण महा-सम्मेलन 31 मई को भोपाल में

लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं उद्यान पुनर्विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

प्रात: स्मरणीय लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर को नमन से हुई मंत्रिमण्डल बैठक की शुरुआत

MP News: देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

News Desk May 17, 2025 May 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News: अबूझमाड़ की पहचान में हो रहा है ऐतिहासिक परिवर्तन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. CG News: अबूझमाड़ की पहचान में हो रहा है ऐतिहासिक परिवर्तन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Next Article MP News: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए स्वामी रामभद्राचार्य, डॉ. यादव ने  दी बधाई, कहा – मध्यप्रदेश को गर्व…. MP News: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए स्वामी रामभद्राचार्य, डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा – मध्यप्रदेश को गर्व….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राहवीर योजना होगी शुरू, एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राहवीर योजना होगी शुरू, एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये
मध्यप्रदेश राज्य
पटवारी का खेला, सुशासन तिहार पर लगाया दाग
पटवारी का खेला, सुशासन तिहार पर लगाया दाग
छत्तीसगढ़ राज्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ राज्य
20 मई 2025   मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं एवं जिला स्तरीय चाईल्ड हेल्पलाईन के रिक्त पदों पर चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी
20 मई 2025 मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं एवं जिला स्तरीय चाईल्ड हेल्पलाईन के रिक्त पदों पर चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?