By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा
छत्तीसगढ़राज्य

जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

News Desk
Last updated: 2025/05/20 at 8:51 PM
News Desk
Share
5 Min Read
जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा
SHARE

जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

बच्चों में अपनी जड़ों के प्रति सम्मान और समझ बढ़ाने करें सकारात्मक प्रयास-कमिश्नर श्री डोमन सिंह

जगदलपुर

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को बस्तर जिले के बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के कुड़कानार एवं धरमाउर स्कूलों में आयोजित समर कैंप का जायजा लिया और बच्चों के द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स, खिलौने, रंगोली इत्यादि का बारीकी से अवलोकन कर इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बच्चों ने कविता, देशभक्ति गीत, कहानी भी सुनाया। इस दौरान कमिश्नर ने स्कूली बच्चों को स्थानीय परिवेश के मुताबिक सीखने-समझने तथा सृजन प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षकों को समझाइश देते हुए कहा कि समर कैंप गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों के लिए कुछ नया और सार्थक सीखने का सुनहरा मौका है। समर कैंप में खासतौर पर स्थानीय परिवेश और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को अपने आसपास के सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहलुओं को करीब से जानने और समझने का अवसर प्रदान करें। बच्चों में अपनी जड़ों के प्रति सम्मान और समझ बढ़े, इस दिशा में बच्चों को अपने परिवार के वंशावली के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित कर पिता, दादा, परदादा के नाम उल्लेखित कर वंशवृक्ष बनाने के लिए कहें। जिससे बच्चों की जिज्ञासा बढ़े और वे स्वयं के परिवार सहित ननिहाल के बारे में भी जानने के लिए प्रेरित हो सकें। इन बच्चों को गांव के इतिहास, भौगोलिक स्थिति एवं विशेषताओं सहित गांव में उपयोग की जाने वाली बैलगाड़ी, सायकिल, कृषि के यंत्र, घरेलू उपयोग की सामग्री, ग्रामीण त्यौहार एवं पर्व इत्यादि के सम्बंध में भी जानने-समझने के लिए अभिप्रेरित करें।

      कमिश्नर ने कहा कि समर कैंप में बच्चों को पारंपरिक खेल, लोककला, स्थानीय बोली-भाषा, लोक गीत, लोक नृत्य, हस्तशिल्प, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय खानपान से संबंधित गतिविधियों में शामिल करें। इसके साथ ही उन्हें स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी, वीर-वीरांगनाओं, धरोहर, परंपराएं और प्रमुख व्यक्तियों के बारे में भी अवगत होने का अवसर प्रदान किया जाए।

बच्चों ने दिखाई सृजनात्मक एवं रचनात्मक हुनर

        समर कैंप में शिक्षक-शिक्षिकाओं की देखरेख में बच्चों ने मिट्टी के खिलौने बनाना, लोकगीत-देशभक्ति गीत गाना, पेंटिंग्स बनाना और जैव विविधता को समझने जैसे रोचक सत्रों में भाग लिया। इससे न केवल उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिला, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और सामाजिक जुड़ाव की भावना भी विकसित हुई। कमिश्नर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के समर कैंप बच्चों को किताबों से परे जाकर जीवन से जुड़ी अहम बातें सीखने का अवसर देते हैं। यह अनुभव न केवल उनके समग्र विकास में सहायक होता है, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी बनाता है। इस दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह को प्राथमिक शाला कुड़कानार के कक्षा चैथी के छात्र यूकेश बघेल ने स्वयं द्वारा तैयार पेंटिंग्स भेंट की तो कमिश्नर ने उसके प्रतिभा को सराहा और शाबाशी दी। साथ ही कक्षा 5 वीं की छात्रा सलोनी बघेल एवं तीसरी कक्षा की छात्रा रेशमी कश्यप ने कविता सुनाई। वहीं कुणाल ठाकुर ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर भाव-विभोर कर दिया। माध्यमिक शाला के 8 वीं के छात्र प्रकाश नाग ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का नाम बताया, तो अमित बघेल ने बैलगाड़ी के पुर्जों एवं विजय बघेल ने सायकल के पुर्जों के बारे में बताया। इसी तरह माध्यमिक शाला धरमाउर के छात्र हिमांशु कश्यप ने अपने परिवार के वंशवृक्ष तथा छात्रा सिमरन नाग ने विभिन्न खेल विधाओं के बारे में बताया। कमिश्नर ने इन सभी बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

कमिश्नर ने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्था को सराहा

    कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने एकीकृत बाल विकास परियोजना तोकापाल के अंतर्गत मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र धरमाउर का अवलोकन कर स्वच्छता एवं साफ-सफाई, बच्चों को गणवेशयुक्त, स्कूल पूर्व प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए खिलौने, गिनती के चार्ट इत्यादि को व्यवस्थित पाकर प्रशंसा की। वहीं उन्होंने किचन की व्यवस्था के साथ ही किचन में लक्षित बच्चों को दी जाने वाली गर्म भोजन रोटी, चावल, सब्जी एवं दाल की गुणवत्ता को देखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता कश्यप एवं सहायिका राजकुमारी के सार्थक पहल को सराहा और उन्हें निरंतर बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान जल महोत्सव का होगा आयोजन: मंत्री केदार कश्यप….

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने किया अम्बेडकर अस्पताल के प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण….

जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एकलव्य स्कूलों के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ….

News Desk May 20, 2025 May 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP NEWS- विकसित मध्यप्रदेश @2047 दृष्टिपत्र पर मंत्रि-परिषद का विचार-विमर्श: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…. MP NEWS- विकसित मध्यप्रदेश @2047 दृष्टिपत्र पर मंत्रि-परिषद का विचार-विमर्श: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु ई-निविदा 29 मई तक आमंत्रित गौरेला पेंड्रा मरवाही : बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु ई-निविदा 29 मई तक आमंत्रित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान जल महोत्सव का होगा आयोजन: मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान जल महोत्सव का होगा आयोजन: मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने किया अम्बेडकर अस्पताल के प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण….
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने किया अम्बेडकर अस्पताल के प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके…
जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?