By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP News: रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मिली मंजूरी, मध्यप्रदेश को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP News: रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मिली मंजूरी, मध्यप्रदेश को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP News: रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मिली मंजूरी, मध्यप्रदेश को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

News Desk
Last updated: 2025/05/30 at 10:17 AM
News Desk
Share
4 Min Read
MP News: रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मिली मंजूरी, मध्यप्रदेश को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
SHARE

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास और रेल नेटवर्क के विस्तार को गति प्रदान करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। वर्तमान में देश का स्वर्णिम काल चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि देश में रेल से अच्छा यातायात का कोई अन्य साधन नहीं है। इस नाते केंद्र सरकार रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाते हुए प्रदेश में अलग-अलग रेलवे ट्रैक को विस्तार दे रही है।

इसी क्रम में आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने रतलाम से नागदा के बीच रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजना को स्वीकृति दी है जो मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। इससे मालवा अंचल में न सिर्फ रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई रेल परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्निनी वैष्णव का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को रेल परियोजनाओं की स्वीकृति से संबंधित प्रेस वार्ता में पन्ना से वर्चुअली जुड़े।

रतलाम-नागदा परियोजना से प्रतिवर्ष बचेगा 7.5 करोड़ लीटर डीजल

रेल मंत्री श्री वैष्णव ने बताया कि रतलाम से नागदा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने से प्रतिवर्ष 7.5 करोड़ लीटर डीजल की बचत होगी। रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना से पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा। इससे 38 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोका जा सकेगा। कार्बन उत्सर्जन के लिहाज से देखा जाए तो यह 1.5 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर परियोजना है। वर्चुअल कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, वरिष्ठ सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश को मिलेगी तीन नई रेल गाड़ियों की सौगात

रेल मंत्री श्री वैष्णव ने बताया कि मध्यप्रदेश को जल्द ही तीन नई ट्रेनों की सौगात भी मिलने जा रही है। इनमें पहली ट्रेन रीवा-सतना-जबलपुर-पुणे, दूसरी ट्रेन जबलपुर से रायपुर वाया नैनपुर-गोंदिया और तीसरी ट्रेन ग्वालियर-भोपाल-पुणे-बंगलुरु शामिल हैं। दो महीने पहले नई दिल्ली से डॉ. अंबेडकर नगर (महू) के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है।

सिंहस्थ के लिए प्रयागराज की तर्ज पर विकसित करेंगे रेल सुविधाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने प्रदेश में प्रारंभ नई रेल परियोजनाओं से बड़ी संख्या में रेल उपयोगकर्ता लाभान्वित होंगे। विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने और सिंहस्थ-2028 की दृष्टि से छोटे-छोटे अंडरपास तैयार करना आवश्यक हैं। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आश्वस्त करते हुए कहा कि सिंहस्थ के भव्य आयोजन के लिए प्रयागराज की तर्ज पर उज्जैन तक रेल सुविधाओं का विकास कार्य होगा।

दो प्रांतों के लगभग बीस लाख नागरिक होंगे लाभान्वित

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लिए 2 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी दी। परियोजना की अनुमानित लागत 3,399 करोड़ रूपए है। इन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं के अंतर्गत रतलाम से नागदा के मध्य तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का कार्य होगा। वहीं महाराष्ट्र में वर्धा से बल्हारशाह तक चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी।

इन दोनों मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं के पूर्ण होने पर भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 176 किलोमीटर तक विस्तार होगा। लगभग 784 गांवों में निवासरत 19.74 लाख नागरिकों तक रेलवे संपर्क सुविधा पहुंचेगी। इससे यात्रियों को सुगम एवं निर्बाध यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही वस्तुओं के परिवहन कार्य को भी गति मिलेगी।

You Might Also Like

MP News: उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. यादव का समर्थन, स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा….

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंदूर का पौधा रोपकर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश…

MP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, वेटलैंड एटलस और पर्यावरण पोर्टल का लोकार्पण….

MP News: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा विशेष उपहार, महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान….

MP News: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में विशेष आयोजन, मेपकास्ट और सहयोगी संस्थाएं मिलकर कराएंगी कार्यक्रम…

News Desk May 30, 2025 May 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP NEWS- लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों की गूंज देश-विदेश तक पहुंचेगी, बहनों के सशक्तिकरण को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री डॉ.यादव… MP NEWS- लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों की गूंज देश-विदेश तक पहुंचेगी, बहनों के सशक्तिकरण को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री डॉ.यादव…
Next Article रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि, शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल….
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि, शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वीं वाहिनी CRPF के F/ समवाय कुल्हाड़ीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वीं वाहिनी CRPF के F/ समवाय कुल्हाड़ीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ राज्य
पर्यावरण मंडल ने किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, 450 बच्चों ने लिया भाग
पर्यावरण मंडल ने किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, 450 बच्चों ने लिया भाग
छत्तीसगढ़ राज्य
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय आज से प्रवेश शुरू
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय आज से प्रवेश शुरू
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?