By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए: पुलिस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए: पुलिस
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए: पुलिस

News Desk
Last updated: 2025/06/07 at 3:55 PM
News Desk
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए: पुलिस
SHARE

छत्तीसगढ़
 छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ इन तीनों राज्यों के हजारों की संख्या में जवान ऑपरेशन पर हैं।

इलाके में सर्च अभियान जारी

नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान में कई सुरक्षा इकाइयां शामिल हैं, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती वन क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी और बुनियादी ढांचे को खत्म करना है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया गया है।
ऑपरेशन में 10,000 सुरक्षाकर्मी शामिल

पुलिस ने बताया कि यह अभियान बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी आतंकवाद रोधी कार्रवाइयों में से एक है, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी इकाइयों के साथ-साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसके विशिष्ट कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) सहित विभिन्न इकाइयों के लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

तीन दिन पहले शुरू हुआ था अभियान

पुलिस ने बताया कि माओवादियों के सबसे मजबूत सैन्य संगठन बटालियन नंबर 1 और माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति के वरिष्ठ कैडरों की मौजूदगी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर सोमवार को अभियान शुरू किया गया और यह कई दिनों तक चलेगा।

पुलिस ने आगे ये भी बताया कि घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका माओवादियों की बटालियन नंबर 1 का बेस माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में 5 हजार से अधिक जवानों को नक्सलियों ने घेर लिया है।

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, 40 लाख का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. डीआरजी और एसटीएफ ने नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ में नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी का सदस्य सुधाकर मारा गया. सुधाकर पर सरकार ने 40 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. यह मुठभेड़ बीजापुर के घने जंगलों में हुई, जहां लंबे समय से नक्सली गतिविधियां चल रही थीं.

40 लाख का इनामी नक्सली मारा गया

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. हालांकि सुधाकर के मारे जाने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. जवान अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मुठभेड़ के बाद इलाके में लगातार तलाशी ली जा रही है. मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं.

मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी

सुधाकर नक्सली संगठन में एक अहम भूमिका निभाता था और कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था. उसकी मौत को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. फिलहाल सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन में जुटे हुए हैं और जंगल के हर हिस्से की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

 

You Might Also Like

जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र को मिला वरदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को दी मंजूरी….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ….

श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

News Desk June 7, 2025 June 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में नक्सली कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में नक्सली कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर
Next Article युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र को मिला वरदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को दी मंजूरी….
जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र को मिला वरदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को दी मंजूरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?