By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा की डबल इंजन सरकार से ही ओडिशा का तेज गति से विकास संभव – विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > भाजपा की डबल इंजन सरकार से ही ओडिशा का तेज गति से विकास संभव – विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा की डबल इंजन सरकार से ही ओडिशा का तेज गति से विकास संभव – विष्णु देव साय

Last updated: 2024/05/12 at 6:20 AM
Share
7 Min Read
भाजपा की डबल इंजन सरकार से ही ओडिशा का तेज गति से विकास संभव – विष्णु देव साय
SHARE

रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज उड़ीसा में दो सभाएं ली। यहां उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक भाजपा की सरकार थी, लेकिन पांच साल के लिए कांग्रेस ने सत्ता संभाली तो भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा मिला। लेकिन अब फिर छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। जिसके कारण प्रदेश में द्रुत गति से विकास हो रहा है। इसी तरह के विकास के लिए उड़ीसा में भी डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए।

साय ने कहा कि यहां चौबीस वर्षों से नवीन पटनायक की सरकार है, मगर दुर्भाग्य कि कि वो यहाँ के किसान, मजदूर, गरीबों की भावनाओं को समझने में विफल रहे हैं। लोग कहते हैं कि ओडिशा की सरकार को नवीन बाबू नहीं कोई पांडियन चला रहा है। यह बड़ी विचित्र बात है।

कालाहांडी लोकसभा के नुआपाड़ा और जूनागढ़ में जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने बीजेडी सरकार को घेरते हुए कहा कि ओडिशा में खनिज सम्पदा, वन सम्पदा भरपूर है। यहाँ की मिट्टी उर्वरा शक्ति से भरपूर है, यहाँ मेहनतकश किसान हैं। लेकिन ओडिशा का जैसा विकास होना था, उन्नति होना था वैसा नवीन बाबू की सरकार ने नहीं किया। उल्टे केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को यहाँ लागू होने रोका।

उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम आदमी को न मिलने का आरोप लगाया और कहा बीजेडी सरकार ने केंद्र की योजना का नाम बदलकर बीजू स्वास्थ्य योजना कर दिया। लेकिन राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल में इसका लाभ गरीबों को नहीं मिलता है। यह दुर्भाग्यजनक है।

गिनाए डबल इंजन सरकार के फायदे

छत्तीसगढ़ की अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने कहा कि मात्र 4 महीने में उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि देने की भी बात भी कही।

आदिवासी विरोधी हैं बीजेडी और कांग्रेस

विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस और बीजद ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आज आपके ओडिशा की एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी जी ने मुझे सौंपा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जबकि अन्य पार्टियों में परिवारवाद है, अयोग्य लोग ही पार्टी में अपना प्रभुत्व चला रहे हैं।

विक्रम केशरी देव मेरे साथी सांसद रहे – साय

सीएम साय ने कहा कि कालाहांडी लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी मालविका देवी जी हैं। इनके ससुर विक्रम केशरी देव जब सांसद थे तो मैं भी सांसद था। हम लोग एक साथ सांसद के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने आगामी 13 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर मालविका देवी को जिताने का आग्रह जनता से किया।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा का अटूट रिश्ता

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा का आपस में अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ के लोग महाप्रभु जगन्नाथ के भक्त हैं। हर साल रथयात्रा का आयोजन करते हैं और भगवान जगन्नाथ को पूजते हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ के देवभोग के चावल का प्रसाद भी पूरी में महाप्रभु को चढ़ता था। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से लेकर बस्तर तक ओडिशा से छत्तीसगढ़ के जुड़े रहने की बात कही।

बताई संकल्प पत्र की प्रमुख बातें

कालाहांडी लोकसभा के जूनागढ़ पहुंचे श्री साय ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, बीजद और कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव है। मोदी जी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए गरीबों की पीड़ा उन्हें अच्छे से पता है। नरेंद्र मोदी जी देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी चिंता करते हैं। प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने गरीबों को गैस सिलेंडर देने, पक्के घर देने, स्वच्छ पानी, मुफ्त उपचार की सुविधा, बैंक खाता खुलवाने से लेकर शौचालय बनवाने का काम किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने, जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के साथ देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का काम पिछले दस साल में मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है।

Continue Reading

You Might Also Like

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का किया लोकार्पण…

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, कहा—‘गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं’…

CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज निलंबित…

दो सूत्री मांगों को लेकर हजारों जूनियर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

May 12, 2024 May 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएमश्री योजना अंतर्गत चयनित किसी भी शाला का नाम परिवर्तित नहीं होगा : विजय बघेल पीएमश्री योजना अंतर्गत चयनित किसी भी शाला का नाम परिवर्तित नहीं होगा : विजय बघेल
Next Article CG ACCIDENT NEWS : दर्दनाक हादसे में एक्सिस बैंक के मैनेजर की मौत…अनियंत्रित होकर कार के पलटने से हुआ हादसा CG ACCIDENT NEWS : दर्दनाक हादसे में एक्सिस बैंक के मैनेजर की मौत…अनियंत्रित होकर कार के पलटने से हुआ हादसा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का किया लोकार्पण…
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का किया लोकार्पण…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, कहा—‘गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं’…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, कहा—‘गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं’…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज निलंबित…
CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज निलंबित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?