By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व सहायक आयुक्त और इंजीनियर समेत 8 पर FIR दर्ज, ठेकेदार भी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > पूर्व सहायक आयुक्त और इंजीनियर समेत 8 पर FIR दर्ज, ठेकेदार भी शामिल
छत्तीसगढ़राज्य

पूर्व सहायक आयुक्त और इंजीनियर समेत 8 पर FIR दर्ज, ठेकेदार भी शामिल

News Desk
Last updated: 2025/08/17 at 7:45 PM
News Desk
Share
3 Min Read
पूर्व सहायक आयुक्त और इंजीनियर समेत 8 पर FIR दर्ज, ठेकेदार भी शामिल
SHARE

कोरबा
छत्तीसगढ़ में हुए खनिज न्यास मद (डीएमएफ) घोटाले में पूर्व सहायक आयुक्त माया वारियर और तत्कालीन सहायक अभियंता, उप अभियंता, डाटा आपरेटर सहित चार ठेकेदारों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। कांग्रेस शासन के दौरान हुए करीब 400 करोड़ रुपये के डीएमएफ घोटाले में माया वारियर जेल में बंद हैं।

बता दें कि कोरबा जिले के जर्जर सरकारी छात्रावास व आश्रमों की मरम्मत के लिए वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार से राशि स्वीकृत की गई थी। इस दौरान यहां कलेक्टर रानू साहू पदस्थ रहीं। अपने पदस्थापना के साथ ही उन्हाेंने अपने नजदीकी अधिकारी माया वारियर को आदिवासी विकास विभाग कोरबा के सहायक आयुक्त के रूप में पदस्थापना कराई। इसके बाद डीएमएफ में आर्थिक अनियमितता का दौर शुरू हुआ।
 
रानू के इशारे पर माया कार्य आवंटित करती थीं। आदिवासी क्षेत्र में संचालित छात्रावासों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्र से राशि मिलने के बावजूद दोनों अधिकारियों ने मिलीभगत कर उसी काम के लिए डीएमएफ से भी कार्य स्वीकृत कर दिया। इस काम के लिए 80 लाख रुपये की कार्य योजना बनाई गई थी।

सांई ट्रेडर्स, पालीवाल बुक डिपो, आइटीआइ रामपुर, श्री सांई कृपा बिल्डर्स छुरी, एसएसए कंट्रक्शन चैतमा, बालाजी इंफ्रास्ट्रक्चर कटघोरा को काम आवंटित किया गया था। चार कार्य तो शुरू ही नहीं कि गए और राशि का भुगतान कर दी गई। शेष जो कार्य किए गए वे गुणवत्ताहीन थे, इसके बाद भी कमीशन लेकर अधिकारियों ने बिना भौतिक सत्यापन के राशि प्रदान कर दी।

इस मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर कराए जाने पर स्पष्ट हुआ है कि करीब 80 लाख के कार्य तो हुए ही नहीं। अनुबंध राशि के अनुसार एक माह के अंदर काम पूर्ण करने के लिए कहा गया था, पर पूरा नहीं किया गया।कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले से जुड़े सभी दोषियों के खिलाफ सिविल लाइन रामपुर में आर्थिक अनियमितता व सरकारी दस्तावेज गायब किए जाने का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

इनकी रही संलिप्तता
पुलिस को प्रशासनिक स्तर पर जो जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है उसमें वर्तमान सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर ने कहा है कि आर्थिक अनियमितता में पूर्व सहायक आयुक्त माया वारियर, पूर्व सहायक अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, पूर्व उप अभियंता लोक निर्माण विभाग राकेश वर्मा व डाटा एंट्री आपरेटर कुश कुमार देवांगन ने मिलकर यह गड़बड़ी की है। साथ ही बताया गया है कि चार ठेका कंपनियों ने भी इनका साथ दिया और काम किए बिना भुगतान प्राप्त कर राशि का बंदरबाट किए।

पहले से बंद है जेल में, बढ़ी परेशानी
डीएमएफ और कोयला परिवहन घोटाले में फंसी रानू साहू की गिरफ्तारी जुलाई 2023 में हुई। 31 मई 2025 में उसकी जमानत हुई। माया वारियर को ईडी ने 16 अक्टूबर 2024 में गिरफ्तार किया और अभी भी वह जेल में है। एक और मामला दर्ज होने की वजह से माया की परेशानी बढ़ गई है।

You Might Also Like

पीएम आवास: यह सिर्फ पक्का मकान ही नहीं है, बुढ़ापे का सहारा भी है….

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: रजत जयंती पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता ने खींचा युवाओं का ध्यान….

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई बगीचा की सुमन तिर्की…

पटवारी ग्रामीण राजस्व व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

स्किल डेव्हलपमेंट से जुड़कर जशपुर अंचल की बेटियां बन रही हैं आत्मनिर्भर…

News Desk August 17, 2025 August 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मास्टर जी का बड़ा कारनामा: एमपी और छत्तीसगढ़ दोनों जगह निकाल रहे सरकारी वेतन मास्टर जी का बड़ा कारनामा: एमपी और छत्तीसगढ़ दोनों जगह निकाल रहे सरकारी वेतन
Next Article 19 को साय कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर टिकी निगाहें 19 को साय कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर टिकी निगाहें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम आवास: यह सिर्फ पक्का मकान ही नहीं है, बुढ़ापे का सहारा भी है….
पीएम आवास: यह सिर्फ पक्का मकान ही नहीं है, बुढ़ापे का सहारा भी है….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: रजत जयंती पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता ने खींचा युवाओं का ध्यान….
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: रजत जयंती पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता ने खींचा युवाओं का ध्यान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई बगीचा की सुमन तिर्की…
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई बगीचा की सुमन तिर्की…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पटवारी ग्रामीण राजस्व व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
पटवारी ग्रामीण राजस्व व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?