By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दामिनी और मेघदूत एप से मिलेगी आकाशीय बिजली और मौसम की सटीक जानकारी, रायपुर में लॉन्च
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > दामिनी और मेघदूत एप से मिलेगी आकाशीय बिजली और मौसम की सटीक जानकारी, रायपुर में लॉन्च
छत्तीसगढ़राज्य

दामिनी और मेघदूत एप से मिलेगी आकाशीय बिजली और मौसम की सटीक जानकारी, रायपुर में लॉन्च

News Desk
Last updated: 2025/10/21 at 9:21 AM
News Desk
Share
3 Min Read
दामिनी और मेघदूत एप से मिलेगी आकाशीय बिजली और मौसम की सटीक जानकारी, रायपुर में लॉन्च
SHARE

रायपुर

दामिनी (Damini) भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक मोबाइल ऐप है जो लोगों को आकाशीय बिजली गिरने से पहले सचेत करता है, जिससे जान-माल की हानि को कम किया जा सके। यह ऐप मौसम विभाग के उपकरणों जैसे इसरो सैटेलाइट और रडार सेंसर का उपयोग करता है और उपयोगकर्ता के स्थान के 20-40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने से पहले अलर्ट भेजता है। इसी प्रकार मेघदूत ऐप एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो किसानों को मौसम-आधारित कृषि सलाह देता है। यह ऐप किसानों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान, तापमान, वर्षा और आर्द्रता जैसी जानकारी के साथ-साथ फसल की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक सलाह प्रदान करता है।

भारत सरकार के दामिनी एप एवं मेघदूत एप के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए  हैं। प्रदेश में आए दिन आकाशीय बिजली की घटना घटित होने के कारण अधिक संख्या में जन एवं पशु हानि की सूचना प्राप्त होती है। दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान में आवश्यक तैयारी, उपाय आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसी तरह मेघदूत एप मुख्य रूप से मौसम पूर्वानुमान (तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा इत्यादि)से संबंधित है, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

आपदा के समय नागरिकों को तत्काल सहायता पहुँचाने हेतु जारी टोल फ्री आपदा सहायता नंबर 1070 के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। एप के उपयोग के संबंध में जिला, तहसील तथा ग्रामों में निवासरत पटवारी, सरपंच, सचिव, शासकीय शिक्षक, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा कोटवार के द्वारा मुनादी करवाकर मोबाइल फोन पर डाउनलोड करवाने के लिए जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा।

किसानों की फसलों का कवच बन रहा हैं मेघदूत एप

मौसम विभाग में मेघदूत नाम का एक ऐप विकसित किया गया है जो किसान की फसलों का सुरक्षा कवच साबित हो रहा है। मेघदूत ऐप डिजिटल इंडिया के तहत किसानों को तकनीक से जोडने के लिए भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है। इसका उपयोग बेहद सरल है, इसके माध्यम से मौसम की जानकारी के आधार पर किसानों को फसल जोखिम प्रबंधन से संबंधित सलाह मिलती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से किसानों को डाउनलोड करना होगा और फिर अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण करके मौसम की जानकारी का अलर्ट पा सकते हैं।

आकाशीय बिजली से किसानों को दामिनी एप से मिलेगी सुरक्षा

दामिनी एपके माध्यम से किसानों को आकाशीय बिजली से बचाव के तरीकों के संबंध में आधे घंटे पहले ही सूचना उपलब्ध हो जाएगी। इस एप पर रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत किसान की लोकेशन के अनुसार उस स्थान से 40 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के बारे में ऑडियो संदेश एवं एसएमएस के माध्यम से अलर्ट मिलेगा।

You Might Also Like

हज 2026: मध्य प्रदेश की महिलाएं महरम कोटे से 500 सीटों पर आवेदन कर सकेंगी

भोपाल में बनेगा 25 करोड़ की लागत से हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस का नया हब

अब घटनास्थल पर रवाना होने से पहले कैमरा लगाएगी भोपाल पुलिस

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम…..

प्रदेश में पहली बार दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान….

News Desk October 21, 2025 October 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भोपाल में बनेगा 25 करोड़ की लागत से हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस का नया हब भोपाल में बनेगा 25 करोड़ की लागत से हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस का नया हब
Next Article हज 2026: मध्य प्रदेश की महिलाएं महरम कोटे से 500 सीटों पर आवेदन कर सकेंगी हज 2026: मध्य प्रदेश की महिलाएं महरम कोटे से 500 सीटों पर आवेदन कर सकेंगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हज 2026: मध्य प्रदेश की महिलाएं महरम कोटे से 500 सीटों पर आवेदन कर सकेंगी
हज 2026: मध्य प्रदेश की महिलाएं महरम कोटे से 500 सीटों पर आवेदन कर सकेंगी
मध्यप्रदेश राज्य
भोपाल में बनेगा 25 करोड़ की लागत से हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस का नया हब
भोपाल में बनेगा 25 करोड़ की लागत से हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस का नया हब
मध्यप्रदेश राज्य
अब घटनास्थल पर रवाना होने से पहले कैमरा लगाएगी भोपाल पुलिस
अब घटनास्थल पर रवाना होने से पहले कैमरा लगाएगी भोपाल पुलिस
मध्यप्रदेश राज्य
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम…..
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?