By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उड़ान से 3 मिनट पहले ऐसा क्या हुआ, दूसरी बार टल गई सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > विदेश > उड़ान से 3 मिनट पहले ऐसा क्या हुआ, दूसरी बार टल गई सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा…
विदेश

उड़ान से 3 मिनट पहले ऐसा क्या हुआ, दूसरी बार टल गई सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा…

Last updated: 2024/06/02 at 11:19 AM
Share
3 Min Read
उड़ान से 3 मिनट पहले ऐसा क्या हुआ, दूसरी बार टल गई सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा…
SHARE

दुनियाभर में पहचान बना चुकीं भारतवंशी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स की तीसरी अंतरिक्ष यात्रा शनिवार को अंतिम चरण में टालनी पड़ गई।

इसके पीछे तकनीकी खराबी को वजह बताया गया है। इस तरह की घटना दूसरी बार हुई है जब ऐन वक्त पर यात्रा रोकनी पड़ गई।

7 मई को भी सुनीता विलियम्स का अंतरिक्षयान रवाना होने वाला ही था कि यात्रा टाल दी गई थी। बता दें कि साथी अंतरिक्ष यात्री बैरी बुच विल्मोर के साथ वह नासा के बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में उड़ान भरने वाली थीं।

यात्रा शुरू होने से तीन मिनट और 50 सेकंड पहले उलटी गिनती रोक दी गई। यह अब तक क्लियर नहीं हो पाया कि कंप्यूटर ने गिनती क्यों रोक दी। 

दोनों अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा से ऐटलस वी रॉकेट के जरिए यात्रा करने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक दोनों ही अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

अब NASA का कहना है कि अगले 24 घंटे में अंतरिक्ष यात्रा शुरू होगी। हालांकि इसका कोई समय नहीं बताया गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राउंड लॉन्च सेक्वेंसर को तकनीकी खराबी का पता चला था।

यह ऐसा कंप्यूटर होता है जो कि रॉकेट के बारे में जानकारी रखता है। इसके बाद दोनों ही अंतरिक्षयात्री कैप्सूल से बाहर आ गए और क्रू क्वार्टर में चले गए। 

इससे पहले 7 मई को इसी तरह हुआ था। इसके बाद नासा ने कहा था, ऐटलस वी रॉकेट में ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व में दिक्कत की वजह से उड़ान टाल दी गई थी।

इसके बाद से टीम इस वाल्व को सही करने में लगी थी। स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक की भी समस्या पाई गई थी।

बता दें कि यह सुनीता विलियम्स की तीसरी अंतरिक्ष यात्रा होने वाली है। वह अब तक 322 दिन स्पेस में बिता चुकी हैं। यह किसी महिला का अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन बिताने का रिकॉर्ड है। 

पहली बार सुनीता विलियम्स को 9 दिसंबर 2006 में अंतरिक्ष में भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने 22 जून  2007 में अंतरिक्ष यात्रा की और इस दौरान वह चार बार स्पेसवॉक पर निकलीं।

सुनीता विलियम्स की उम्र 59 साल है। स्टारलाइनर कैप्सूल को डिजाइन करने में भी उन्होंने मदद की है।

उन्होंने कहा था, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जाना उनके लिए उसी तरह है जैसे कि वह अपने घर लौट रही हों।  सुनीत विलियम्स की यह यात्रा भारतीय मानक समय के  हिसाब से रात के 10 बजे जॉन एफ कैनेडी स्पेस सेंटर से शुरू होने वाली थी। 

The post उड़ान से 3 मिनट पहले ऐसा क्या हुआ, दूसरी बार टल गई सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

June 2, 2024 June 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सेंदरी में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशाल नशा मुक्ति रैली का : गायत्री परिवार का अनूठा प्रयास
Next Article तीसरी बार अंतरिक्ष की सैर पर सुनीता विलियम्स, नासा के ISS के लिए आज रात भरेंगी उड़ान… तीसरी बार अंतरिक्ष की सैर पर सुनीता विलियम्स, नासा के ISS के लिए आज रात भरेंगी उड़ान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य
शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य
छत्तीसगढ़ राज्य
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा में होंगे शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही
छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही
छत्तीसगढ़ राज्य
राज्य में 3.28 लाख गैस कनेक्शनों का सत्यापन नहीं, ब्लॉक होगा कनेक्शन
राज्य में 3.28 लाख गैस कनेक्शनों का सत्यापन नहीं, ब्लॉक होगा कनेक्शन
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?