By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहार में मानसून 3-4 दिनों के लिए आगे बढ़ा, 20 जिलों में लू की स्थिति रहेगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > बिहार में मानसून 3-4 दिनों के लिए आगे बढ़ा, 20 जिलों में लू की स्थिति रहेगी
राज्य

बिहार में मानसून 3-4 दिनों के लिए आगे बढ़ा, 20 जिलों में लू की स्थिति रहेगी

Last updated: 2024/06/17 at 12:00 PM
Share
3 Min Read
बिहार में मानसून 3-4 दिनों के लिए आगे बढ़ा, 20 जिलों में लू की स्थिति रहेगी
SHARE

पटना । बिहार में मानसून आने में अभी समय है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र फिर कमजोर हो गया है लिहाजा मानसून 3-4 दिनों के लिए आगे बढ़ गया है। इससे पहले 2019 में भी मानसून लेट हुआ था। ऐसे में पटना समेत बिहार के करीब 20 जिलों में लू की स्थिति  रहेगी।
मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 9 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा, जमुई, सारण, सीवान और नवादा शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के उत्तर-पश्चिम व उत्तर-मध्य एवं दक्षिण भाग के एक या 2 स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में पटना समेत 16 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है। इनमें 8 जिलों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। 46 डिग्री तापमान के साथ बक्सर लगातार चौथे दिन भी सबसे गर्म रहा। जब तक पछुआ हवा कमजोर नहीं होगी और पुरवैया हवा नहीं चलेगी। तब तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 8 जून को पटना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था। पटना का ऑल टाइम रिकार्ड 9 जून 1966 को 46.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गर्मी के कारण 5 जिले में 13 लोगों के मौत की सूचना है। शनिवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं सारण और गया जिले में तीन-तीन और रोहतास व भोजपुर जिले में एक-एक की मौत हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 2019 में मानसून बिहार में देरी से 21 जून को पहुंचा था लेकिन इस वर्ष औसत से 34 फीसदी अधिक 1363 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उस साल पटना में सितंबर के आखिरी हफ्ते में इतनी बारिश हुई थी कि राजेंद्र नगर समेत कई इलाके डूब गए थे।

You Might Also Like

सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर: घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, दो का इलाज जारी

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा परिणामों पर सख़्त रुख: मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगी

डिप्टी सीएम ने सीएमओ को निलंबित किया

MP News- वन विहार में कछुओं की वापसी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पुनर्वास कार्यक्रम का शुभारंभ…

MP NEWS: सामूहिक विवाह सम्मेलनों से वित्तीय मितव्ययता को मिल रहा प्रोत्साहन- मुख्यमंत्री डॉ. यादव….

June 17, 2024 June 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सड़क हादसा : कंटेनर में घुसी दुमका के श्रद्धालुओं से भरी बस, 18 यात्री घायल सड़क हादसा : कंटेनर में घुसी दुमका के श्रद्धालुओं से भरी बस, 18 यात्री घायल
Next Article दो गुटों में झड़प के दौरान हुई गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल दो गुटों में झड़प के दौरान हुई गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर: घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, दो का इलाज जारी
सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर: घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, दो का इलाज जारी
छत्तीसगढ़ राज्य
महासमुंद में बोर्ड परीक्षा परिणामों पर सख़्त रुख: मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगी
महासमुंद में बोर्ड परीक्षा परिणामों पर सख़्त रुख: मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगी
छत्तीसगढ़ राज्य
डिप्टी सीएम ने सीएमओ को निलंबित किया
डिप्टी सीएम ने सीएमओ को निलंबित किया
छत्तीसगढ़ राज्य
MP News- वन विहार में कछुओं की वापसी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पुनर्वास कार्यक्रम का शुभारंभ…
MP News- वन विहार में कछुओं की वापसी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पुनर्वास कार्यक्रम का शुभारंभ…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?