By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेंगलुरु पुलिस का आदेश, नए साल के जश्न में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी और सीटी बजाने पर प्रतिबंध
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > देश > बेंगलुरु पुलिस का आदेश, नए साल के जश्न में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी और सीटी बजाने पर प्रतिबंध
देश

बेंगलुरु पुलिस का आदेश, नए साल के जश्न में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी और सीटी बजाने पर प्रतिबंध

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 1:44 PM
News Desk
Share
2 Min Read
बेंगलुरु पुलिस का आदेश, नए साल के जश्न में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी और सीटी बजाने पर प्रतिबंध
SHARE

बेंगलुरु पुलिस ने नये साल के जश्न के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं पुलिस ने सीटी बजाने पर भी बैन लगा दिया है।

नये साल का जश्न मनाने के लिए पूरा बेंगलुरु सज रहा है। सरकार और पुलिस सुऱक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। एमजी रोड पर हर साल नये साल के सेलीब्रेशन में शामिल होने के लिए लाखों लोग जुटते हैं। यहां पुलिस के 2000 जवानों की तैनाती की गई है।

विशेष लाइटिंग की व्यवस्था
ब्रिगेड रोड, चर्च स्ट्रीट, इंदिरानगर, एचएसआर लेआउट और कोरमंगला में स्पेशल लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। कोरमंगला में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 1000 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है। संवेदनशील इलाकों में 150 सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए गए हैं। एमजी रोड से मेट्रो और बस सर्विस को रात 2 बजे तक के लिए चालू रखा जाएगा। लेकिन सभी फ्लाईओवर बंद रहेंगे।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा है कि महिलाओं के साथ बदतमीजी करने वाले लोगों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा। हर मेट्रो कोच में सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए रानी चेन्नम्मा स्पेशल स्क्वाड को तैनात किया जाएगा। वॉचटावर बना लिए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को भी दुरुस्त कर लिया गया है। पिछले साल बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने नये साल के मौके पर एक अभियान चलाकर शराब के नशे में बाइक चलाने वाले 330 लोगों को पकड़ा था।

2017 की घटना नहीं भूला शहर
2017 में बेंगलुरु में नये साल का जश्न उस वक्त फीका पड़ गया था, जब एमजी रोड पर कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। यहां तक कि पुलिसकर्मियों को हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी थी।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article झारखंड में NIA की छापेमारी, नक्सली समूह से जुड़ा जबरन वसूली और धनशोधन का सामान जब्त झारखंड में NIA की छापेमारी, नक्सली समूह से जुड़ा जबरन वसूली और धनशोधन का सामान जब्त
Next Article झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच नहीं बन जाएगा: हरदीप सिंह पुरी  झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच नहीं बन जाएगा: हरदीप सिंह पुरी 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण…..
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल
नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल
छत्तीसगढ़ राज्य
नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बन रहे तीन हजार पीएम आवास….
नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बन रहे तीन हजार पीएम आवास….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एमसीबी जिले के वनमंडला अधिकारी (DFO) मनीष कश्यप द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ की गई अभद्रता के खिलाफ नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने की डीएफओ मनीष कश्यप को हटाने की मांग
एमसीबी जिले के वनमंडला अधिकारी (DFO) मनीष कश्यप द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ की गई अभद्रता के खिलाफ नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने की डीएफओ मनीष कश्यप को हटाने की मांग
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?