By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Trendy News LiveTrendy News LiveTrendy News Live
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झारखंड में NIA की छापेमारी, नक्सली समूह से जुड़ा जबरन वसूली और धनशोधन का सामान जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Trendy News LiveTrendy News Live
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Trendy News Live > Blog > राज्य > झारखंड में NIA की छापेमारी, नक्सली समूह से जुड़ा जबरन वसूली और धनशोधन का सामान जब्त
राज्य

झारखंड में NIA की छापेमारी, नक्सली समूह से जुड़ा जबरन वसूली और धनशोधन का सामान जब्त

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 1:39 PM
News Desk
Share
3 Min Read
झारखंड में NIA की छापेमारी, नक्सली समूह से जुड़ा जबरन वसूली और धनशोधन का सामान जब्त
SHARE

चतरा: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को झारखंड के चतरा जिले में 3 जगहों पर तलाशी ली। यह तलाशी नक्सली समूह द्वारा जबरन वसूली और धन शोधन की जांच के तहत की गई। NIA के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामान जब्त किया गया। यह तलाशी प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI (माओवादी) के एक और गुट, TSPC, से जुड़े एक मामले में की गई। 

21 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र

मामले में NIA ने आगे बताया कि यह जांच TSPC के प्रमुख नेताओं और उनके मददगारों से जुड़ी है, जिनके ठिकानों पर तलाशी ली गई। बता दें कि यह मामला पहली बार जनवरी 2016 में टंडवा पुलिस ने दर्ज किया था और बाद में फरवरी 2018 में NIA ने इसे अपने हाथ में लिया। अब तक NIA ने इस मामले में 21 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए हैं और जांच जारी है।

बीते दिनों इन राज्यों में की थी छापेमारी

गौरतलब है कि NIA ने बीते 18 दिसंबर को अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मामले में चार राज्यों में कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह तलाशी बिहार (12 स्थान), नागालैंड (3 स्थान), हरियाणा (1 स्थान) और जम्मू-कश्मीर (1 स्थान) में 15 आरोपियों के घरों पर की गई थी। 

315 राइफल किए थे जब्त

मामले में  NIA के बयान में कहा था कि तलाशी के दौरान .315 राइफल, 11 राउंड, 3 खाली कारतूस, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल डिवाइस के अलावा, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा एक कार और 13,94,840 रुपये की नकदी, साथ ही कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।विज्ञापन

प्रतिबंधित हथियारों से जुड़ा मामला

यह मामला AK-47 राइफल और अन्य प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी से जुड़ा था, जिन्हें नगालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से तस्करी करके लाया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि बिहार तस्करी के लिए मुख्य गंतव्य था और इसे पारगमन मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी कई सालों से हथियारों की तस्करी में शामिल थे।

You Might Also Like

विश्व आदिवासी दिवस पर कोरबा में ताकत का प्रदर्शन, पाली में उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बाँधी राखी

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-2500 किलो नकली पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने की फैक्टरी सील छत्तीसगढ़-2500 किलो नकली पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने की फैक्टरी सील
Next Article बेंगलुरु पुलिस का आदेश, नए साल के जश्न में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी और सीटी बजाने पर प्रतिबंध बेंगलुरु पुलिस का आदेश, नए साल के जश्न में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी और सीटी बजाने पर प्रतिबंध
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विश्व आदिवासी दिवस पर कोरबा में ताकत का प्रदर्शन, पाली में उमड़ी भीड़
विश्व आदिवासी दिवस पर कोरबा में ताकत का प्रदर्शन, पाली में उमड़ी भीड़
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बाँधी राखी
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बाँधी राखी
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohan Singh Parihar
मोबाइल - 9039648000
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - SAWARKAR WARD MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?